Health Insurance Policy Buying tips: अक्सर जब हम हेल्थ इंश्योरेंस लेने की सोचते हैं तो मन में पहला सवाल ये ही रहता है कि क्या जरूरत पड़ने पर ये कंपनी क्लेम देगी? कहीं बाद में किसी धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं तो? या फिर जिस कंपनी से बीमा कर रहे हैं वो विश्वसनीय है या नहीं? अपना या अपने परिवार का हेल्थ बीमा करवाने से पहले हम कई बातों का ध्यान रखते हैं, लेकिन जब सस्ते के चक्कर में Paytm या PhonePe को अपनाते हैं तो पहले कुछ चीजों की जानकारी क्यों नहीं रखते हैं?
जी हां, आजकल PhonePe, पेटीएम, बैंक समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन असल में क्या सस्ते में मिलने वाले बीमा हमारे लिए फायदेमंद हो सकते हैं? अगर मन में ऐसे सवाल आते हैं या आप फोनपे समेत पेटीएम जैसे ऐप्स से बीमा लेने की सोच रहे हैं, तो हेल्थ बीमा लेने से पहले कुछ बातें जान लीजिए।
Paytm और PhonePe क्यों देता है सस्ते में हेल्थ बीमा?
फोनपे, पेटीएम या फिर किसी अन्य मोबाइल ऐप्स के माध्यम से सस्ते में हेल्थ इंश्योरेंस की वजह आमतौर पर ग्रुप प्लान्स को बताया जाता है। ये प्लान्स खासतौर पर एक ग्रुप के सदस्य जैसे- बैंक अकाउंट्स या केवाईसी अप्रूव्ड यूजर्स के लिए उपलब्ध होते हैं। अगर आपको हेल्थ बीमा सस्ते प्लानों के साथ मिल रहा है तो वो आपके लिए एक फायदे का सौदा हो सकता है लेकिन इनकी लिमिट्स और कुछ कमियों को गौर करना भी आपके लिए जरूरी है। हो सकता है कि इन कमियों के कारण आपके लिए बाद में समस्या खड़ी हो जाए और आपको चूना लग जाए।
ये भी पढ़ें- मच्छरों का डंक, क्या दिलाएगा हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? जानें नियम
संभावित कमियों के बारे में जागरूक होना जरूरी?
1. लिमिटेड टर्म कॉन्ट्रैक्ट- ग्रुप प्लान के तहत पॉलिसी को आमतौर पर 1 साल की अवधि के लिए जारी किया जाता है। साल के आखिरी में पॉलिसी टाइम पूरा हो जाने पर बीमाकर्ता दावों के अनुभव के आधार पर पॉलिसी प्लान में बदलाव कर सकता है। उदाहरण के लिए हेल्थ बीमा के दौरान आपकी सेहत ज्यादा सही नहीं रही या आपको कोई समस्या हुई जिसका क्लेम भी लिया गया हो, तो ऐसे में बीमाकर्ता एक साल के बाद पॉलिसी की समीक्षा करने के बाद कवरेज और प्रीमियम में बदलाव कर सकता है। हो सकता है कि जो प्लान पहले आपके लिए सस्ता रहा एक साल के बाद उसकी कीमत अधिक हो जाए और बीमाकर्ता की ओर से इसे आपके लिए महंगा कर दिया जाए।
2. ग्रुप मेंबरशिप से जुड़ा कवरेज- फोनपे, पेटीएम या बैंकिंग मोबाइल ऐप से लिया गया बीमा आपके तब नुकसानदायक हो सकता है जब वो ग्रुप मेंबरशिप से जुड़े कवरेज के साथ हो। दरअसल, ग्रुप मेंबरशिप से जुड़ा कवरेज का लाभ आपको बैंक या बीमाकर्ता की ओर से देना बंद हो सकता है। उदाहरण के लिए आप ने फोनपे या पेटीएम से इंश्योरेंस लिया जो ग्रुप मेंबरशिप के तहत मिला यानी आपके बैंक खाते या केवाईसी के बदौलत मिला तो ऐसे में जरूरी है कि आप ऐप का यूज करें। अगर आप ऐप का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं तो ऑटोमेटिकली आपका कवरेज भी समाप्त हो जाएगा। ठीक ऐसे ही आपने बैंक से बीमा लिया जो आपके बैंक खाते से जुड़ा हुआ था और फिर बाद में बैंक अकाउंट बंद कर दिया तो ऐसी स्थिति में भी आपको बीमा का लाभ नहीं मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- किस उम्र में बीमा करवाने पर ज्यादा फायदा? समझ लें पॉलिसी का कैलकुलेशन?
3. कैंसिलेशन का खतरा- किसी मोबाइल ऐप से बीमा लेने का एक नुकसान और भी है। ग्रुप पॉलिसी को अगर बीमाकर्ता वापस ले लेता है तो आपकी पॉलिसी बंद हो सकती है। इसके अलावा एक नुकसान ये भी है कि अगर बैंक या फिर फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप्स ने अपने प्लान को बंद कर दिया या ऐप ही बंद हो गया तब भी आपकी पॉलिसी बंद हो सकती है। इसलिए इन प्लेटफार्म से कैंसिलेशन का खतरा बना रहता है। बीमा करवाने से पहले आपका सावधान रहना जरूरी है क्योंकि हेल्थ बीमा भविष्य में सेहत से संबंधित आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए करवाया जाता है।
Disclaimer: हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी अलग-अलग बारीकियों पर गौर करने के बाद आप तक साझा किया गया है। इसे लेकर News24 की ओर से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
13 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines