HDFC-HDFC Bank merger: HDFC लिमिडेट का देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता HDFC बैंक में 1 जुलाई को विलय हो जाएगा। HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख ने इस बारे में जानकारी दी और साथ ही कहा कि एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के बोर्ड विलय को मंजूरी देने के लिए 30 जून को बाजार बंद होने के बाद बैठक की जाएगी।
ऐसे में सवाल उठता है कि अगर HDFC लिमिडेट, HDFC में जुड़ जाएगा तो उसके शेयरों का क्या होगा? इसपर HDFC के उपाध्यक्ष और सीईओ केकी मिस्त्री ने बताया कि एक्सचेंजों से HDFC स्टॉक की डीलिस्टिंग 13 जुलाई से प्रभावी होगी। यानी 13 जुलाई से HDFC लिमिडेट के शेयरों की ट्रेडिंग बंद हो जाएगी।
बता दें कि अप्रैल 2022 में, HDFC बैंक ने लगभग 40 बिलियन डॉलर के सौदे में देश के सबसे बड़े बंधक ऋणदाता हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) का अधिग्रहण करने की घोषणा की।
अब एक बार डील हो जाने के बाद HDFC बैंक का 100% स्वामित्व सार्वजनिक शेयरधारकों के पास होगा और एचडीएफसी के मौजूदा शेयरधारकों के पास बैंक का 41% स्वामित्व होगा।
शेयरधारकों पर क्या होगा असर?
विलय की शर्तों के अनुसार, प्रत्येक एचडीएफसी शेयरधारक को उनके प्रत्येक 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। यानी अगर एचडीएफसी के 10 शेयर हैं तो आपको एचडीएफसी बैंक के 17 शेयर मिलेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि 13 तारीख से HDFC लिमिडेट के शेयरों की ट्रेडिंग बंद हो जाएगी और संयुक्त कंपनी के शेयरों की 17 जुलाई से ट्रेडिंग होगी।
ग्राहकों को क्या फायदा होगा?
दरअसल, पहले ग्राहकों को एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक की सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग ब्रांच में जाना पड़ता था, लेकिन अब यह एक ही ब्रांच में मुमकिन हो सकेगा। वहीं, दोनों के एक होने से बैंक की कैपिटल पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। तो ऐसे में फिर अधिक जोखिम वाले लोन भी दिए जा सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को पहले की तरह सभी सेवाएं मिलती रहेंगी।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
23 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines