HDFC Bank Will Close Sending SMS Under Rupees 100 UPI Transaction : अगर आपका अकाउंट HDFC बैंक में है तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। बैंक UPI पेमेंट से जुड़ी एक सुविधा बंद करने जा रहा है। इसके बंद होने से बैंक के उन सभी कस्टमर पर असर पड़ेगा जो अपने HDFC बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट करते हैं या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं। इस बारे में बैंक ने अपने कस्टमर को मैसेज और ई-मेल भी भेजा है।
बंद होगी SMS सर्विस
HDFC बैंक ने फैसला लिया है कि वह कम रकम के UPI ट्रांजेक्शन पर SMS अलर्ट नहीं भेजेगा। अगर कोई शख्स HDFC बैंक के अकाउंट से UPI के जरिए 100 रुपये तक का भुगतान करता है या 500 रुपये तक की रकम रिसीव करता है तो उसे SMS अलर्ट नहीं मिलेगा। दरअसल, अभी तक होता आया है कि जैसे ही आप कोई ट्रांजेक्शन करते हैं, बैंक की तरफ से रकम कटने या रिसीव होने का एक मैसेज आता है। इस मैसेज को छोटे ट्रांजेक्शन के लिए बैंक बंद करने जा रहा है। हालांकि जो लोग 100 रुपये से ज्यादा रकम भेजेंगे और 500 रुपये से ज्यादा रिसीव करेंगे, उन्हें मैसेज मिलता रहेगा। वहीं HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी इस तरह की सुविधा नहीं मिलेगी। अगर कोई कस्टमर क्रेडिट कार्ड से 500 रुपये तक का ट्रांजेक्शन करता है तो इसके बारे में कोई SME नहीं भेजा जाएगा। हालांकि UPI या क्रेडिट कार्ड से सभी तरह के पेमेंट पर ई-मेल नोटिफिकेशन की सुविधा मिलती रहेगी। SMS अलर्ट की यह सुविधा 25 जून से मिलनी बंद हो जाएगी। बैंक ने अपने कस्टमर से अकाउंट में ई-मेल अपडेट कराने काे कहा है ताकि उन्हें ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलती रहे।
करोड़ों रुपये रोजाना खर्च
दरअसल, बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े जो भी मैसेज भेजता है उस पर बैंक के रोजाना करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। वहीं बैंक ने बताया कि पिछले कुछ समय से UPI ट्रांजेक्शन की औसतन संख्या कम होती जा रही है। हालांकि छोटे ट्रांजेक्शन के UPI की संख्या बढ़ रही है। छोटे ट्रांजेक्शन से मतलब ऐसे ट्रांजेक्शन से है जिनकी वैल्यू 100 रुपये तक होती है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक पिछले साल UPI ट्रांजेक्शन की संख्या साल के अंत तक 118 अरब हो गई थी।
यह भी पढ़ें : Paytm पर अडानी की नजर, हिस्सेदारी खरीदने के लिए विजय शेखर से हुई बातचीत
UPI लाइट को बढ़ावा दे रहे बैंक
देश में ट्रांजेक्शन के वॉल्यूम और वैल्यू के हिसाब से पेटीएम, फोनपे और गूगलपे प्रमुख UPI ऐप हैं। ये ऐप इन दिनों UPI लाइट को बढ़ावा दे रही हैं। इसकी मदद से 500 रुपये तक के पेमेंट के लिए किसी भी तरह के पासवर्ड या पिन की जरूरत नहीं पड़ती। इस कारण इसके लिए बैंक को भी मैसेज के जरिए अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ती।
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
54 mins agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines