HDFC Bank UPI Service Shutdown: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस 2 दिनों तक उपलब्ध नहीं रहने वाली है। 5 नवंबर और 23 नवंबर को एचडीएफसी बैंक द्वारा यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payment Interface) सर्विस को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। आज यानी 5 नवंबर की रात भी एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस ठप रहेगी। अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं और यूपीआई के माध्यम से लेनदेन करने वाले हैं, तो आइए जान लें कि 5 नवंबर को कितने बजे से कब तक यूपीआई सर्विस बंद रहेगी और इसके पीछे की वजह क्या है?
एचडीएफसी बैंक की UPI सेवाएं बंद होने की वजह
एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सर्विस सिस्टम मेंटेनेंस के कारण कुछ समय के लिए बंद होगी। बैंक की ओर से पहले ही ग्राहकों सूचित किया जा चुका है कि 5 नवंबर और 23 नवंबर की रात से सुबह तक सिस्टम मेंटेनेंस के कारण यूपीआई सेवाएं बंद रहेंगी।
कितने घंटे के लिए बंद रहेगी यूपीआई सर्विस?
एचडीएफसी बैंक द्वारा सिस्टम मेंटेनेंस के चलते UPI सर्विस को 5 नवंबर और 23 नवंबर को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। दोनों दिन रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक यूपीआई सेवा बंद रहेंगी।
ये भी पढ़ें- करोड़ों कर्मचारियों के लिए पेंशन से जुड़ा सरकारी फरमान, नहीं हटा सकते बेटी का नाम
UPI सर्विस बंद होने पर क्या नहीं कर पाएंगे?
सिस्टम मेंटेनेंस के कारण एचडीएफसी बैंक द्वारा यूपीआई सर्विस को अस्थायी रूप से 5 नवंबर को बंद किया जाएगा, जिस वजह से बैंकिंग सर्विस में थोड़ी रुकावट आ सकती है। बैंक के ग्राहकों के लिए फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल यूपीआई लेनदेन करना मुश्किल हो सकता है।
कौन-कौन नहीं उठा सकेगा सर्विस का फायदा?
यूपीआई सर्विस बंद होने के कारण वो मर्चेंट भी यूपीआई का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे जो एचडीएफसी बैंक के साथ जुड़े हुए हैं। तय तारीख और समय के दौरान ग्राहकों के लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन उपलब्ध नहीं होगा। चाहे इसके लिए आप किसी डिजिटल ऐप का यूज करें या फिर कोई कार्ड इस्तेमाल करें। एचडीएफसी की ओर से सर्विस का फायदा नहीं दिया जाएगा, लेकिन सिस्टम मेंटेनेंस के बाद फिर से आप यूपीआई सर्विस का फायदा उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Airtel ने सरकार के सामने रखी बड़ी मांग! न दिए जाएं अलग-अलग बेनिफिट्स
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
2 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
4 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
7 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
7 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
9 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
10 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines