HDFC Bank Stock: देश की सबसे बड़ी निजी बैंक एचडीएफसी (HDFC) के लिए ये कारोबारी हफ्ता कुछ ठीक नहीं रहा। पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में गिरावट का दौर जारी रहा है। पिछले चार कारोबारी हफ्ते में एचडीएफसी के स्टॉक में 6.11 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल HDFC Bank का एमकैप 11.59 लाख करोड़ है।

विज्ञापन

इस गिरावट के कारण बैंक के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो है। इसके बाद HDFC Bank का मार्केट कैप घटकर 11 लाख 59 हजार 495 करोड़ रुपये के स्तर पर गया है। इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को HDFC Bank के शेयर में 1.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बैंक शेयर 23.70 रुपये गिरकर 1529.65 रुपये पर बंद हुआ।

विज्ञापन

बाजार के जानकारों के मुताबिक एचडीएफसी के शेयर में ये गिरावट विदेशी सेंटीमेंट बिगड़ने के कारण हुई। इस हफ्ते विदेशी निवेशकों ने HDFC Bank के शेयरों की जमकर बिकवाली की।

इस बीच बाजार के कुछ जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में HDFC Bank के शेयर में तेजी देखी जा सकती है और आने वाले समय में मौजूदा लेवल से 50 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ