HDFC Bank Service Will Not Work on 9 and 16 June : अगर आपके पास HDFC बैंक का अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 9 और 16 जून को बैंक पेमेंट समेत दूसरी कई सेवाएं बंद रखेगी। इस बारे में बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज भी भेजा है। ये सेवाएं देर रात से लेकर सुबह तक 4 घंटे बंद रहेंगी। इस दौरान बैंक का मेंटेनेंस शेड्यूल रहेगा यानी बैंक अपने सिस्टम को अपग्रेड करेगा। बैंक ने इस महीने पहले भी कुछ समय के लिए सेवाएं बंद की थी।
इस समय बंद रहेंगी सर्विस
बैंक की तरफ से आज देर रात यानी 9 जून की सुबह 3:30 बजे से सुबह 7:30 बजे तक 4 घंटे के लिए पेमेंट समेत कई तरह की सुविधाएं नहीं मिलेंगी। यही स्थिति 16 जून को भी रहेगी। इस दिन भी सुबह 3:30 बजे से सुबह 7:30 बजे तक 4 घंटे के लिए कस्टमर को कई सुविधाएं नहीं मिलेंगी। बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि इस दौरान वे किसी भी प्रकार का कोई ट्रांजेक्शन न करें।
HDFC Bank
कस्टमर को नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
- यूपीआई पेमेंट
- ऑनलाइन पेमेंट
- बैंक अकाउंट में जमा
- फंड ट्रांसफर से जुड़ी IMPS, NEFT, RTGS सर्विस
- बैंक पासबुक डाउनलोड
- तुरंत अकाउंट खोलना
- एक्सटरनल मर्चेंट पेमेंट सर्विस
- बीमा संबंधी सेवाएं
- गोल्ड लोन पेमेंट और रीनुअल
- बैलेंस देखना, स्टेटमेंट डाउनलोड करना आदि।
पहले भी बंद रही हैं ये सेवाएं
ऐसा नहीं है कि बैंक पहली बार इन सेवाओं को बंद कर रहा है। बैंक इससे पहले भी बैंक सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद कर चुका है। इसी महीने 4 जून और 6 जून को बैंक कुछ सेवाएं कुछ देर के लिए बंद कर चुका है। 4 जून को सुबह 12:30 बजे से 2:30 बजे तक 2 घंटे के लिए सेवाएं बंद रही थीं। इसके बाद 6 जून को भी इसी समय सेवाएं बंद रही थीं।
बैंक ने SMS सुविधा की बंद
HDFC बैंक ने हाल ही में फैसला लिया है कि वह कम रकम के UPI ट्रांजेक्शन पर SMS अलर्ट नहीं भेजेगा। अगर कोई शख्स HDFC बैंक के अकाउंट से UPI के जरिए 100 रुपये तक का भुगतान करता है या 500 रुपये तक की रकम रिसीव करता है तो उसे SMS अलर्ट नहीं मिलेगा। दरअसल, अभी तक होता आया है कि जैसे ही आप कोई ट्रांजेक्शन करते हैं, बैंक की तरफ से रकम कटने या रिसीव होने का एक मैसेज आता है। इस मैसेज को छोटे ट्रांजेक्शन के लिए बैंक बंद करने जा रहा है। हालांकि जो लोग 100 रुपये से ज्यादा रकम भेजेंगे और 500 रुपये से ज्यादा रिसीव करेंगे, उन्हें मैसेज मिलता रहेगा। वहीं HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी इस तरह की सुविधा नहीं मिलेगी। अगर कोई कस्टमर क्रेडिट कार्ड से 500 रुपये तक का ट्रांजेक्शन करता है तो इसके बारे में कोई SME नहीं भेजा जाएगा। हालांकि UPI या क्रेडिट कार्ड से सभी तरह के पेमेंट पर ई-मेल नोटिफिकेशन की सुविधा मिलती रहेगी। SMS अलर्ट की यह सुविधा 25 जून से मिलनी बंद हो जाएगी। बैंक ने अपने कस्टमर से अकाउंट में ई-मेल अपडेट कराने काे कहा है ताकि उन्हें ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलती रहे।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
7 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
16 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
16 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
17 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines