नए वित्त वर्ष की शुरुआत HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए थोड़ी भारी पड़ने वाली है. बैंक ने अपने लॉकर किराये में 184% तक की भारी बढ़ोतरी की है और साथ ही ATM से कैश निकालने के नियमों को भी सख्त कर दिया है. आने वाले महीने के साथ एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए क्या-क्या बदलने वाला है, आइये जानते हैं…
लॉकर किराया: 184% तक की जबरदस्त बढ़ोतरी
बैंक ने लॉकर के वार्षिक किराये को बदला है. सबसे ज्यादा असर Extra Medium और Small साइज के लॉकर लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. मेट्रो शहरों में Extra Medium Locker का किराया 4400 रुपये से सीधे बढ़कर 12500 हो गया है. यानी पूरे 184% की वृद्धि हुई है. वहीं Extra Small Locker का किराया 1350 रुपये से बढ़कर 3300 रुपये यानी 144% की वृद्धि कर दिया गया है.
बैंक ने एक प्रीमियम कैटेगरी नई Metro Plus शुरू की है जहां चार्ज और भी ज्यादा होंगे. यहां Extra Large लॉकर के लिए आपको सालाना 40000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. यही नहीं अब लॉकर एक्सेस करने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा.
ATM से UPI कैश निकालना अब फ्री नहीं!
अब तक कई ग्राहक ATM से बिना कार्ड के UPI के जरिए कैश निकाल लेते थे, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से इसका गणित बदल जाएगा. अब UPI के जरिए किए गए कैश विड्रॉल को आपकी मासिक फ्री ATM ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा. अगर आप अपनी 5 फ्री ट्रांजेक्शन (HDFC ATM पर) की लिमिट पार कर लेते हैं, तो UPI से कैश निकालने पर भी आपको 23 रुपये + GST प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा. बैंक का उद्देश्य कैश ट्रांजेक्शन के बजाय डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और ATM के बढ़ते रखरखाव खर्च को कवर करना है.
बता दें कि बैंकिंग अब धीरे-धीरे महंगी और अधिक डिजिटल होती जा रही है. HDFC बैंक का यह कदम अन्य बैंकों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है, इसलिए समय रहते अपनी बैंकिंग आदतों को बदलना ही समझदारी है.
संबंधित खबरें
हरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
24 mins agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
34 mins agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 hr agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
2 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
4 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
17 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
20 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
21 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines