We Want Hike!: जब CEO के स्टेज पर आते ही HCL कर्मचारियों ने शुरू की नारेबाजी, देखें वायरल वीडियो

HCLTech के चेन्‍नई इवेंट का वीडियो वायरल! CEO सी. विजयकुमार के स्टेज पर आते ही कर्मचारियों ने We Want Hike के नारे लगाना शुरू कर दिया. जानिए क्या है पूरा मामला और सोशल मीडिया का रिएक्शन.

hcl

HCLTech Viral Video: मुनाफा बढ़ा फिर भी नहीं मिली हाइक? CEO के सामने कर्मचारियों ने लगाए 'We Want Hike' के नारे.

विज्ञापन

सोचिए, कंपनी का एनिवर्सरी सेलिब्रेशन चल रहा हो, माहौल जश्‍न का हो और जैसे ही CEO भाषण देने के लिए स्टेज पर आएं, तो तालियों की जगह हमें हाइक चाहिए के नारे गूंजने लगें! जी हां, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला नजारा HCL Technologies के एक इवेंट में देखने को मिला. चेन्‍नई में आयोजित कंपनी के एनिवर्सरी फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

स्टेज पर CEO का स्वागत, पर तालियों की जगह लगे नारे!

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि जैसे ही HCLTech के CEO सी. विजयकुमार (C Vijayakumar) भाषण देने के लिए स्टेज पर पहुंचे, हॉल में मौजूद सैकड़ों कर्मचारियों ने एक सुर में नारा लगाना शुरू कर दिया: We Want Hike… We Want Hike!

विज्ञापन

आमतौर पर ऐसी बैठकों में सीनियर लीडरशिप का स्वागत तालियों से होता है, लेकिन अप्रैजल और सैलरी हाइक से परेशान कर्मचारियों ने अपनी भड़ास निकालने का यह अनोखा मौका चुन लिया.

CEO का रिएक्शन: मुस्कुराए और भाषण जारी रखा
अचानक हुई इस नारेबाजी से माहौल थोड़ा अजीब जरूर हो गया, लेकिन CEO सी. विजयकुमार ने बेहद समझदारी और संयम से काम लिया. उन्होंने बिना किसी गुस्सा या घबराहट के मुस्कुराते हुए भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया और बिना कोई तीखी प्रतिक्रिया दिए अपना भाषण शुरू कर दिया. इसके बाद कार्यक्रम तय शेड्यूल के हिसाब से आगे बढ़ा.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल: दो फाड़ हुए लोग
यह वीडियो X (ट्विटर), लिंक्डइन और इंस्टाग्राम पर जमकर शेयर किया जा रहा है. इस पर लोगों की दो तरह की राय सामने आ रही है. समर्थन करने वाले कई लोगों का कहना है कि कर्मचारियों ने बिल्कुल सही किया. IT सेक्टर में पिछले दो सालों से जिस तरह सैलरी नहीं बढ़ रही है, उसमें कर्मचारियों का यह गुस्सा जायज है.

विज्ञापन

वहीं कुछ लोगों ने इसे कॉरपोरेट की गरिमा के खिलाफ बताया. एक यूजर ने तो इसे कॉरपोरेट तरीके से भीख मांगना तक कह दिया, जबकि दूसरों का मानना था कि ऐसी बातें पर्सनल मीटिंग या अप्रैजल में होनी चाहिए, पब्लिक इवेंट में नहीं.

मुनाफा बढ़ा, पर सैलरी नहीं?
इस पूरे विवाद की सबसे बड़ी वजह HCLTech के हालिया नतीजे हैं. जून 2026 तिमाही में HCLTech का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) 9.74% बढ़कर 5116 करोड़ हो गया और कंपनी की कुल बिक्री 14337 करोड़ रुपये रही. कर्मचारियों का सवाल यही है कि जब कंपनी का मुनाफा और बिजनेस दोनों लगातार बढ़ रहे हैं, तो उनकी सैलरी में बढ़ोतरी (Hike) के समय सुस्ती क्यों दिखाई जा रही है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ