अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और डिविडेंड से कमाई करना चाहते हैं, तो Hawkins Cookers Ltd आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। कंपनी ने हाल ही में अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। कंपनी ने हाल ही में अपने निवेशकों को डिविडेंड देने की घोषणा की है जिसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है।
Hawkins Cookers Dividend: हर शेयर पर मिलेंगे 130 रुपये!
Hawkins Cookers ने 28 मई 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में घोषणा की थी कि वह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 130 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश कर रही है। यानी कंपनी के हर शेयर के फेस वैल्यू (10 रुपये) पर निवेशकों को 1300% डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। यह डिविडेंड 31 मार्च 2025 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित है।
यह डिविडेंड कंपनी की 65वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा। यह मीटिंग 6 अगस्त 2025 को होने वाली है। अगर डिविडेंड पास हो जाता है, तो इसका भुगतान 5 सितंबर 2025 तक कर दिया जाएगा।
Hawkins Cookers Dividend Record Date
इस डिविडेंड का लाभ केवल उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जिनके नाम 30 जुलाई 2025 तक कंपनी के शेयर रजिस्टर में दर्ज होंगे। इसलिए अगर आप इस डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं तो इससे पहले शेयर खरीदना जरूरी है। कंपनी ने बताया है कि डिविडेंड के लिए रजिस्टर और शेयर ट्रांसफर बुक्स 31 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक बंद रहेंगी। इस दौरान कोई शेयर ट्रांसफर नहीं होगा।
Hawkins Cookers Share Price History
Hawkins Cookers का शेयर हाल ही में ₹9,262 के स्तर पर बंद हुआ। एक साल में कंपनी के शेयर का न्यूनतम स्तर ₹7,099.95 और अधिकतम ₹9,413 रहा। कंपनी की मार्केट कैप लगभग ₹4,921 करोड़ है। कंपनी ने पिछले 1 साल में 13.98% रिटर्न दिया है। कंपनी का 3 साल का रिटर्न 78.22% है। वहीं कंपनी ने 5 साल में अपने निवेशकों को 126.72% का रिटर्न दिया है।
Hawkins Cookers Dividend History
Hawkins लगातार अपने निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही है कंपनी ने 2024 में ₹120 प्रति शेयर और 2023 में ₹100 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। कंपनी ने 2022 में 60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश से जुड़ी सलाह के रूप में न लें। न्यूज़ 24 डिजिटल सभी पाठकों को सलाह देता है कि किसी भी तरह का वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
10 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
13 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines