Haldiram: पिछले कुछ दिनों से हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड के कुछ शेयर बेचने की खबरें सामने आ रही थीं। रिपोर्ट्स में कहा गया कि हल्दीराम अपनी 51 फीसद हिस्सेदारी बेच रहा है। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने शेयर बेचने के फैसले में कुछ संशोधन किए हैं। कंपनी अब 51 फीसद नहीं बल्कि 10-15 फीसदी अल्पमत हिस्सेदारी ही बेच सकती है। कंपनी का कहना है कि उनको घाटा नहीं हो रहा है जिस वजह से वह अपने आधे शेयर बेचें।
10-15 फीसदी हिस्सेदारी बिकेगी
हल्दीराम के प्रोडक्ट भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इसको खरीदने के लिए कई कंपनियां लाइन में थी। पहले खबर आई कि हल्दीराम अपनी 51 फीसद हिस्सेदारी को बेचना चाहती है। लेकिन अभी सूत्रों ने बताया कि कंपनी केवल 10-15 फीसद हिस्सेदारी ही बेचेगी। पहले हल्दीराम की प्रमोटर फैमिली ने 51 फीसद हिस्सेदारी बेचने का प्लान बनायाथा। इसकी बात आगे ना बढ़ने के कारण उसकी वैल्यूएशन रही। इसको खरीदने में रुचि दिखाने वाली कंपनियों में प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल, ब्लैकस्टोन और टेमासेक होल्डिंग्स का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: क्या रिलायंस के स्टोर में सस्ती मिलेंगी दालें? केंद्र सरकार की Reliance कंपनी से खास अपील, जानें क्या है मामला?
मुनाफे में चल रही कंपनी
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी को इसकी कीमत मन मुताबिक नहीं मिल रही है तो वह इसको नहीं बेचेंगे। क्योंकि हल्दीराम का बिजनेस मुनाफे में चल रहा है। मुनाफे का अनुमान लगाया जा रहा है कि 2032 तक भारत में इसका स्नैक्स मार्केट दोगुना होकर 95,521.8 करोड़ रुपये हो जाएगा।
क्या है हल्दीराम का इतिहास?
हल्दीराम स्नैक्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत 1937 में गंगा बिसन अग्रवाल ने की थी। आज ये कंपनी 100 से ज्यादा देशों में अपने पैर जमा चुकी है। कंपनी में 400 से ज्यादा फूड आइटम्स बनाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Amazon Prime यूजर्स के लिए बुरी खबर, मूवी और सीरीज के बीच आएंगे ‘मेहमान’; जानें कैसे
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
7 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
8 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
9 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
10 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
16 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
16 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines