Haldiram Snacks Foods: हल्दीराम स्नैक्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (HSFPL) में माइनॉरिटी स्टेक खरीदने वाली कंपनी का नाम लगभग फाइनल हो गया है। मनी कंट्रोल वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार करीब 18 महीनों की बातचीत के बाद आखिरकार अब तस्वीर साफ हो गई है। सिंगापुर स्थित ग्लोबल इनवेस्टमेंट कंपनी टेमासेक ने इस मामले में सभी दावेदारों को पीछे छोड़ दिया है।
क्या होती है टर्म शीट?
रिपोर्ट में बताया गया है कि टेमासेक और हल्दीराम स्नैक्स के प्रमोटर्स के बीच एक टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए गए हैं। टर्म शीट दो पक्षों के बीच एक समझौता होता है। इसमें संभावित निवेश को लेकर डील की मुख्य शर्तें और नियम आदि शामिल होते हैं। इसे डील के पहले चरण के रूप में देखा जाता है। बता दें कि हल्दीराम के नागपुर और दिल्ली गुटों का मर्जर हो चुका है। HSFPL में हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड की 56% और हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (HFIPL) की 44% हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़ें – Toys Industry: दुनिया का दिल जीत रहे भारत के खिलौने, एक्सपोर्ट 239% बढ़ा
कितने में होगी डील?
टेमासेक पूरी कंपनी के लिए 10 से 11 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर HSFPL में 10% से कम हिस्सेदारी खरीद सकती है। माना जा रहा है कि अगले महीने यानी फरवरी में यह डील फाइनल हो सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि HSFPL में कुछ अतिरिक्त हिस्सेदारी अन्य प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को बेचने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है। इस पर हल्दीराम स्नैक्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।
पहले आई थी ये खबर
पिछले साल खबर आई थी कि दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन इंक (Blackstone Inc), टेमासेक होल्डिंग्स लिमिटेड (Temasek Holdings Ltd) और बेन कैपिटल (Bain Capital) हल्दीराम स्नैक्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में कम से कम 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं। हालांकि, बाद में खबर आई कि HSFPL के प्रमोटर केवल माइनॉरिटी स्टेक ही बेचेंगे।
यह भी पढ़ें – टैक्स-छूट और बेहतर रिटर्न की है चाहत? ELSS बन सकता है बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन
कई देशों में जाते हैं उत्पाद
हल्दीराम ब्रांड की शुरुआत गंगा बिसन अग्रवाल ने 1937 में की थी और आज इस कंपनी का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है। हल्दीराम के उत्पाद सिंगापुर, अमेरिका और यूरोप के कई देशों भी जाते हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में 400 से अधिक तरह के फूड आइटम्स हैं। देश के स्नैक्स और नमकीन मार्केट में हल्दीराम का मुकाबला पेप्सिको, ITC, बीकानेरवाला फूड्स, बालाजी वैफर्स और पार्ले प्रॉडक्ट्स आदि से है।
यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश
संबंधित खबरें
इन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
34 mins agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
14 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
17 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
18 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
19 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
22 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
23 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
1 day agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines