अमीरों की दुनिया में स्वागत है! अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत 100 करोड़, देश का सबसे महंगा प्रोजेक्‍ट

DLF The Dahlias Project: गुरुग्राम (Gurugram) में डीएलएफ द डहेलियाज के नाम से एक प्रोजेक्ट लॉन्च होने जा रहा है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट भारत का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा।

DLF The Dahlias Project
विज्ञापन

DLF The Dahlias Project: सस्ते घरों की कई स्कीम आपके लिए लेकर आते हैं, लेकिन आज आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा प्रोजेक्ट जो अब तक का सबसे महंगा है। महंगाई के मामले में गुरुग्राम काफी आगे है। आपको बता दें कि यहीं पर देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ भी है। यही कंपनी गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर देश के सबसे महंगा प्रोजेक्ट डीएलएफ द डहेलियाज (DLF The Dahlias) लेकर आ रहा है। इसको देश का सबसे महंगा प्रोजेक्ट कहा जा रहा है।

डीएलएफ द डहेलियाज क्या है?

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) द डहेलियाज प्रोजेक्ट लेकर आई है। द डहेलियाज 17 एकड़ में बनाया जाएगा। ये 29 मंजिला टावर होगा, जिसमें करीब 400 लक्जरी अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। ये 9,500 से 16,000 वर्ग फुट के होंगे, औसतन बात करें तो इनका आकार 11,000 वर्ग फुट तक रहेगा।

विज्ञापन

क्या क्या होंगी सुविधाएं?

डीएलएफ डहलियास अपार्टमेंट अपने निवासियों को बहुत सी सुविधाएं देता है। इस प्रोजेक्ट में जिम, स्विमिंग पूल, स्पा और वेलनेस सेंटर के साथ एक अत्याधुनिक क्लब हाउस भी है। यहां इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए भी जगह बनाई गई है। इसमें टेनिस कोर्ट और फिटनेस के लिए जॉगिंग ट्रैक भी शामिल है।

34000 करोड़ का प्रोजेक्ट

द डहेलियाज में फ्लैट लेने के लिए आपके पास बहुत ज्यादा पैसा होना चाहिए। क्योंकि इन अपार्टमेंट की शुरुआती कीमत 100 करोड़ रुपये तक होगी। इस प्रोजेक्ट की बिक्री को लेकर कहा जा रहा है ये कुल 34000 करोड़ तक हो सकती है। ये कीमत कैमेलियाज के किसी भी दूसरे प्रोजेक्ट से कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन

इसके पहले कहां बने हैं इतने महंगे प्रोजेक्ट?

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अभी तक का सबसे महंगा हाउसिंग प्रोजेक्ट ओबेरॉय रियल्टी का 360 वेस्ट था, जो मुंबई के वर्ली में है। वहीं, डीएलएफ के इस प्रोजेक्ट की बात करें तो यह 360 वेस्ट, डीएलएफ कैमेलियाज और मुंबई के नमन ज़ाना को मिलाकर अकेला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ