Nitin Arora
Read More
Guru Kripa Yatra: देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए भारतीय रेलवे ने सिख धर्म में आस्था रखने वालों की श्रद्धा को रेखांकित करते हुए गुरु कृपा यात्रा शुरू की है। विशेष तीर्थ यात्रा 5 अप्रैल (बुधवार) से शुरू होने वाली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से की जाएगी।
गुरु कृपा यात्रा भक्तों को देश भर में पांच पवित्र तख्तों और अन्य महत्वपूर्ण गुरुद्वारों सहित सबसे प्रमुख श्रद्धेय स्थलों की यात्रा करने का अवसर प्रदान करेगी। 10-रात और 11-दिवसीय यात्रा आज लखनऊ से शुरू हुई और 15 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।
यात्रा के दौरान यात्री आठ स्थानों को कवर करेंगे: पटना, नांदेड़ बीदर, बठिंडा, अमृतसर, सरहिंद, कीरतपुर साहिब और आनंदपुर। अपनी यात्रा के दौरान, यात्री चार स्टेशनों: बरेली, पीलीभीत, सीतापुर और लखनऊ में चढ़ और उतर सकते हैं।
जो लोग इस टूर पैकेज को लेना चाहते हैं वे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.irctctourism.com से टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही टिकट बुकिंग के लिए यात्री सीधे 8287930902, 8287930908 और 828793090 पर संपर्क कर सकते हैं।
ट्रेन की कुल क्षमता 678 यात्रियों की है, जो तीर्थयात्रियों के लिए 3 श्रेणियां प्रदान करती है: स्टैंडर्ड, सुपीरियर और कम्फर्ट। 11-दिन और 10-रात के दौरे की कीमत प्रति व्यक्ति (वयस्क के लिए) 19,999 रुपये और बच्चे के लिए 18,882 रुपये आंकी गई है।
सेकंड एसी में यात्रा करने के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 48,275 रुपये जबकि डबल और ट्रिपल शेयरिंग के लिए 39,999 रुपये खर्च करने होंगे। एक यात्री को सिंगल ऑक्यूपेंसी के साथ थर्ड एसी के लिए 36,196 रुपये जबकि डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 29,999 रुपये चुकाने होंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।