GST revenue collection: अप्रैल, 2023 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,87,035 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें से CGST 38,440 करोड़ रुपये, SGST 47,412 करोड़ रुपये, IGST 89,158 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 34,972 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 12,025 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 901 करोड़ रुपये सहित) है।
सरकार ने IGST से CGST में 45,864 करोड़ रुपये और SGST में 37,959 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अप्रैल 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व CGST के लिए 84,304 करोड़ रुपये और SGST के लिए 85,371 करोड़ रुपये है।
अप्रैल 2023 के महीने का राजस्व पिछले साल इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 12% अधिक है। महीने के दौरान, घरेलू लेन-देन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले साल इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 16% अधिक है।
पहली बार ₹1.75 लाख करोड़ के पार
पहली बार सकल जीएसटी संग्रह ₹1.75 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। मार्च 2023 के महीने में उत्पन्न कुल ई-वे बिलों की संख्या 9.0 करोड़ थी, जो फरवरी 2023 के महीने में उत्पन्न 8.1 करोड़ ई-वे बिलों की तुलना में 11% अधिक है।
अप्रैल 2023 के महीने में 20 अप्रैल 2023 को एक दिन में अब तक का सबसे अधिक कर संग्रह हुआ। 20 अप्रैल 2023 को 9.8 लाख लेनदेन के माध्यम से 68,228 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। पिछले साल (उसी तारीख को) सबसे ज्यादा एक दिन का भुगतान 9.6 लाख लेनदेन के जरिए 57,846 करोड़ रुपये का हुआ था।
संबंधित खबरें
8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
11 mins ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
54 mins agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
9 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
11 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
12 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
14 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
18 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
20 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
21 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines