GST Council Meeting New Tax Slabs: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST की 55वीं बैठक हुई। राजस्थान के जैसलमेर में हुई इस बैठक के दौरान कई बड़े फैसले लिए गए हैं। जहां पॉपकॉर्न पर कई तरह के टैक्स लगाए गए हैं तो वहीं चावल की कीमत से लेकर बीमा और इलेक्ट्रिक वाहनों के टैक्स स्लैब में भी बदलाव देखने को मिला है। तो आइए जानते हैं GST की इस मीटिंग के बाद देश में कौन सी चीजें सस्ती होने वाली हैं और किन चीजों पर GST की गाज गिर सकती है।
पॉपकॉर्न पर लगे 3 टैक्स
2023 में पॉपकॉर्न का बिजनेस 1200 करोड़ रुपए था। ऐसे में GST काउंसिल ने पॉपकॉर्न पर 3 तरह के टैक्स लगाने की मंजूरी दे दी है। यह टैक्स पॉपकॉर्न के फ्लेवर पर लगेंगे। GST काउंसिल के अनुसार नमक और मसाले वाले नॉन लेबल्ड पॉपकॉर्न र 5 % का टैक्स लगेगा। वहीं नमक और मसाले वाले जिन पॉपकॉर्न पर लेबल लगा होगा, उनका GST रेट 12 % होगा। इसके अलावा शुगर फ्लेवर वाले कारमेल पॉपकॉर्न पर 18 % GST लगेगा।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! छोटी कंपनियों के लिए आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन, इनको मिलेगी छूट; वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
सैकेंड हैंड EVs पर बढ़ा GST
GST काउंसिल की बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर लगने वाले टैक्स में भी बदलाव किया गया है। नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST की दर 5 प्रतिशत ही होगी, लेकिन इस्तेमाल किए गए EVs पर 18 प्रतिशत तक का GST लगाया जाएगा।
बीमा और फूड ऑर्डर को टाला
GST काउंसिल ने बीमा और फूड ऑर्डर पर लगने वाले टैक्स को कम करने की मांग टाल दी है। इस फैसले के बाद हेल्थ इश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस, जोमैटो और स्विगी से खाना मंगाने पर लगने वाली टैक्स की दरें जस की तस रहेंगी। अभी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं होटलों और रेस्टोरेंट पर भी 18% का GST चलता रहेगा।
क्या-क्या हुआ सस्ता?
GST काउंसिल ने फोर्टिफाइड चावल पर टैक्स घटाकर 5 % कर दिया है। वहीं जीन थेरेपी को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसके अलावा ऐश वाले ACC ब्लॉकों पर GST की दर 18% से घटाकर 12% कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- हरा, लाल, नीला और नारंगी… महाकुंभ में लगे 4 अलग-अलग रंग के QR कोड; जानें कैसे करेंगे काम?
संबंधित खबरें
भारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
1 hr agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM में दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
2 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
4 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
10 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
13 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
14 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines