GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की मीटिंग खत्म हो गई है, जिसमें कई अहम बातें सामने आई हैं। सरकार ने Milets यानी बाजरे पर टैक्स को अब कम कर दिया है। अभी तक बाजरे पर 18 फीसदी की दर से टैक्स लग रहा था। लेकिन अब सरकार के फैसले के बाद इसे कम करके 5 फीसदी कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले भी कई बार कह चुकीं थीं कि इस बार की काउंसिल मीटिंग में कुछ बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। बाजरे के साथ-साथ सरकार ने कई और सेक्टर में भी बड़ी राहत दी है।
बाजरे से बनने वाले प्रोडक्ट होते थे महंगे
पहले बात बाजरे की करें तो अभी के समय में 18 फीसदी टैक्स होने से इससे बनने वाले प्रोडक्ट काफी महंगे हो जाते थे, जिससे आम नागरिक की पहुंच कम हो जाती थी। पर अब सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने वाले बाजरे पर सरकार ने अपना रुख नरम कर लिया है।
गेमिंग सेक्टर की टैक्स दर नहीं हुई कम
ऐसा कहा जा रहा था कि Milets के साथ-साथ सरकार गेमिंग सेक्टर पर भी टैक्स की दर को कम कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार को इस मीटिंग में कई सदस्यों ने ये सुझाया है। अभी के समय में गेमिंग सेक्टर पर 28 फीसदी का टैक्स लगता है। जिसे सरकार 18 फीसदी कर सकती है। जब टैक्स बढ़ाया गया तो देश में गेमिंग सेक्टर की कंपनियों ने काफी हल्ला मचाया था। हालांकि इस मीटिंग में अब इस सेक्टर को कोई रहत नहीं मिली है।
सरकार के इस कदम से Milets सेक्टर्स को मिलेगी जान
सरकार के इस कदम से बाजरा व्यापार को एक नई जान मिलेगी। खबरों की मानें तो सरकार इस सेक्टर को काफी आगे ले जाना चाहती है। आने वाले समय कई बड़े फैसले इस सेक्टर के लिए जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
RBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%! महंगे होंगे सभी तरह के लोन
25 mins agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
1 hr agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
1 hr agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
2 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
3 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
4 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
4 hrs agoसिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
17 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
20 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines