GST Council Meeting: ब्रिक्स सम्मेलन के कारण टली जीएसटी काउंसिल की बैठक, अब 7 अक्तूबर को होगी

GST Council 57th Meeting Update: दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS समिट के कारण जीएसटी काउंसिल की बैठक टली. अब 7 अक्तूबर को होगी 57वीं बैठक. जानिए क्या होंगे मुख्य बदलाव.

GST Council Meeting postpond

जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक टली: अब 12 सितंबर नहीं, 7 अक्तूबर को होगी मीटिंग; जानिए वजह (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

अगर आप एक बिजनेसमैन हैं या जीएसटी (GST) से जुड़े बड़े फैसलों का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है. 12 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है. अब यह बैठक 7 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. आइए समझते हैं कि बैठक क्यों टली है और इस बार की मीटिंग में व्यापारियों के लिए क्या खास हो सकता है.

विज्ञापन

आखिर क्यों टली जीएसटी काउंसिल की बैठक?

इस बैठक की तारीख बदलने की मुख्य वजह है राजधानी दिल्ली में होने वाला 18वां ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन. दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से काफी व्यस्तता और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. इसी कारण जीएसटी काउंसिल की बैठक को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि काउंसिल की मुख्य बैठक से पहले 5 और 6 अक्तूबर को अधिकारियों की एक खास तैयारी बैठक (Officers Meeting) भी होगी.

विज्ञापन

काउंसिल की बैठक क्यों है बेहद खास?
जीएसटी काउंसिल की यह 57वीं बैठक होगी. सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह बैठक लगभग एक साल से भी ज्यादा समय के बाद बुलाई जा रही है. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. इसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री और केंद्र व राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

विज्ञापन

7 अक्तूबर की बैठक में क्या बड़े फैसले हो सकते हैं?
इस बार की मीटिंग में मुख्य रूप से टैक्स प्रक्रियाओं को आसान बनाने और फर्जीवाड़े को रोकने पर जोर रहेगा. बड़े कारोबारियों के लिए नया जीएसटी रजिस्ट्रेशन लेना और आसान बनाया जा सकता है. वहीं इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पर भी नजर है. खासकर उन कारोबारियों की प्रक्रिया को सरल करने पर चर्चा होगी, जो हर महीने 2.5 लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स क्रेडिट (ITC) आगे बढ़ाते हैं.

अगर किसी का जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द (Cancel) हो जाता है, तो उसे दोबारा शुरू या प्रोसेस करने की प्रक्रिया में ऑटोमेशन (Automation) लाने पर विचार किया जाएगा, ताकि कागजी काम कम से कम हो सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ