Green FD Vs Normal FD: आमतौर पर अपनी बचत पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए लोग कई ऑप्शन तलाशते हैं। जब भी सुरक्षित जगह पैसा इन्वेस्ट करने की बात आती है तो पहला नाम फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी का आता है। आम भाषा में कहें तो एफडी का मतलब है बैंक में एकमुश्त पैसा जमा करके उसपर ब्याज (इंटरेस्ट) मिलना और उस पर रिटर्न चाहे कम मिले लेकिन गारंटीड होता है। इस वजह से इसे सेफ ऑप्शन माना जाता है। इस बीच अब ‘ग्रीन एफडी’ भी आ चुकी है। जानिए क्या होती है ग्रीन एफडी और कौन कर सकता है निवेश?
किसे कहते हैं ग्रीन एफडी?
दुनियाभर में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। जैसे-जैसे पर्यावरण के प्रति लोग जागरुक हो रहे हैं, वैसे ही इस सेक्टर में इन्वेस्टमेंट होनी शुरू हो गई है। ग्रीन एफडी एक तरह की एफडी ही है जिसमें जमा किया गया पैसा पर्यावरण को बचाने के काम आता है। इसका मतलब इस एफडी में डिपॉजिट किया जाने वाला अमाउंट सिर्फ उन प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट होता है, जो पर्यावरण को बचाने के लिए काम करते हैं।
कौन कर सकता है इसमें इन्वेस्ट?
कोई भी आम नागरिक इसमें इन्वेस्ट कर सकता है। कोई भी इंडिविजुअल, एचयूएफ, प्रोपराइटरशिप, आरडब्ल्यूए, क्लब और एनजीओ, आदि इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।
आम एफडी से कितनी अलग है ग्रीन एफडी?
यह आम एफडी की तरह ही काम करती है। आम एफडी में नागरिक बैंक के साथ एक फिक्स्ड टाइम पीरियड के लिए फिक्स राशि को लेकर कॉन्ट्रैक्ट करता है लेकिन वहीं ग्रीन एफडी इससे एक स्टेप आगे जाती है। इसमें इन्वेस्टर ये कमिटमेंट करता है कि उसका पैसा पर्यावरण से जुड़े कामों में ही लगाया जाएगा, जैसे सोलर पावर प्लांट, पॉल्यूशन रिडक्शन या सस्टेनेबल फार्मिंग प्रैक्टिस, आदि।
ग्रीन एफडी में इन्वेस्ट करने में कितना फायदा?
इसमें इन्वेस्ट करने का फायदा यह है कि एक तो इससे पर्यावरण को बचाने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए पैसा उपलब्ध करवाया जाता है और यह इंवेस्टर के तौर पर व्यक्ति के पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करता है। इसमें रिटर्न आम एफडी की तरह ही दिया जाता है।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
7 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
9 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
13 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines