How to delete GPay transaction history: आजकल लोग ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म के तौर पर गूगल पे का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप पर ट्रांजैक्शन आईडी से लेकर ट्रांजैक्शन टाइम और ट्रांजैक्शन अमाउंट जैसे हर डिटेल को देखा जा सकता है। हालांकि, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री काफी काम की चीज है, लेकिन कई बार कई बार किसी ट्रांजैक्शन डिटेल्स को पार्टनर से छुपाने की भी जरूरत पड़ती है। फिर चाहे वो शॉपिंग का ट्रांजैक्शन डिटेल्स हो या किसी दोस्त को पैसे भेजने का डिटेल। लड़ाई से बचने के लिए आप चाहें तो गूगल पे ट्रांजैक्शन डिटेल्स को डिलीट भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक आसान से प्रोसेस को फॉलो करने की जरूरत है।
कहां देख सकते हैं ट्रांजैक्शन डिटेल्स
ट्रांजैक्शन डिटेल्स को डिलीट करने के लिए आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ट्रांजैक्शन डिटेल्स कहां देख सकते हैं। इसके लिए गूगल पे ऐप खोलें। ऐप खुलते ही, जो होम पेज खुलेगा उसे नीचे तक स्क्रॉल करें। इस पेज के आखिरी में चार ऑप्शन दिखेंगे। इनमें से तीसरा ऑप्शन ‘सी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री’ का होगा। इसपर टैप करते ही आपके अब तक के सारे ट्रांजैक्शन डिटेल्स खुल जाएंगे। इसमें एक-एक ट्रांजैक्शन्स पर जाकर पेमेंट की हर जानकारी के बारे में जान सकते हैं।
कैसे करें पेमेंट डिटेल्स को डिलीट
अब किसी पेमेंट डिटेल्स को डिलीट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- इसके लिए सबसे पहले फोन में गूगल क्रोम को ओपन करें।
- अब गूगल डॉट कॉम पर जाकर google account को सर्च करें।
- अब लॉगइन करने के लिए गूगल क्रिडेंशियल्स डालें।
- ऊपर के राईट कॉर्नर पर आपको तीन बिंदू दिखाई देंगे, उसपर क्लिक करें।
- ‘Data and Privacy’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें और ‘History Settings’ पर जाएं।
- ‘Web and App Activity’ पर टैप करें और मैनेज ऑल वेब एंड ऐप एक्टिविटीज पर क्लिक करें।
- अब सर्च बार पर तीन बिंदू दिख रहे होंगे, उसपर टैप करें।
- ‘Other Google Activity’ को सिलेक्ट करें और गूगल पे एक्सपीरियंस पर जाएं।
- गूगल पे एक्सपीरियंस पर जाकर ‘Manage activity’ का ऑप्शन खुलेगा।
- मैनेज एक्टिविटी मे ड्रॉप डाउन ऐरो का ऑप्शन खुलेगा। इसमें जिस भी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें।
- इसमें आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें लास्ट घंटे, लास्ट डे और ऑल टाइम को सिलेक्ट कर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं। 10 से 12 घंटों के भीतर डिलीट किए गए डिटेल्स अपडेट हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
7 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
9 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
9 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
11 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
13 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines