Relief for Govt Employees: क्या सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट को लेकर कोई बड़ा बदलाव होने वाला है? क्या केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को जल्द रिटायर करने की तैयारी में है? इस सवाल का जवाब आ गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है। सरकार के इस स्पष्टीकरण के बाद केंद्रीय कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
ऐसे शुरू हुआ मामला
इस पूरे मामले की शुरुआत दरअसल तब हुई जब भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या (BJP MP Tejasvi Surya) ने संसद में एक सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि क्या सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु-सीमा में बदलाव कर 30 साल की सेवा या 60 साल की उम्र में से जो भी पहले हो करने पर विचार किया जा रहा है? ताकि सिविल सेवाओं में एकरूपता लाई जा सके और देश के युवाओं, विशेष रूप से वर्ष 2000 के बाद पैदा हुए लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।
यह भी पढ़ें – निवेशकों को SEBI ने किया सावधान, बात न मानना पड़ सकता है बहुत भारी
अटकलों पर विराम
सरकार ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। उसकी तरफ से कहा गया है कि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र घटाकर युवाओं को नौकरी की उसकी कोई योजना नहीं है। इसके बजाये उसका ध्यान रोजगार मेले जैसी पहलों को अमल में लाकर युवाओं को जॉब दिलाने पर केंद्रित है। अपने इस स्पष्टीकरण से सरकार ने सभी तरह की अटकलों को खारिज कर दिया है।
खारिज किया सुझाव
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उपर्युक्त मानदंडों के आधार पर एक समान सेवानिवृत्ति नीति अपनाने की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। सांसद तेजस्वी सूर्या ने सुझाव दिया गया था कि इस तरह के बदलावों से सिविल सेवाओं में एकरूपता पैदा हो सकती है और वर्ष 2000 के बाद पैदा हुए युवा उम्मीदवारों को नौकरी अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, सरकार ने इस विचार को सिरे से खारिज कर दिया है।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
2 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
4 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
4 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
4 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines