त्यौहारों से पहले सरकार का बड़ा तोहफा! रिफाइंड और कच्चे तेल पर घटी कस्टम ड्यूटी; सस्ते होंगे खाने के तेल

केंद्र सरकार ने त्यौहारों से पहले सोयाबीन, पाम और सनफ्लावर ऑयल पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है. जानिए कच्चे और रिफाइंड तेल पर कितना टैक्स कम हुआ है और अब तेल क‍ितना सस्‍ता हो जाएगा?

Edible Oil Price Cut Custom Duty Reduction Concept Image

सरकार ने सोयाबीन, पाम और सनफ्लावर ऑयल पर घटाई कस्टम ड्यूटी (File Photo)

त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है और रसोई के बजट को लेकर फिक्र होना लाजिमी है. लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने आपकी जेब को राहत देने के लिए एक बड़ा और मास्टरस्ट्रोक फैसला लिया है. सरकार ने खाने के तेलों (Edible Oils) पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (Basic Customs Duty – BCD) में भारी कटौती कर दी है. सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी (SunFlower) के कच्चे और रिफाइंड दोनों तरह के तेलों पर टैक्स घटा दिया गया है.

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय का यह नया नियम 24 सितंबर 2026 से देशभर में लागू भी हो चुका है. आइए, समझते हैं कि किस तेल पर कितना टैक्स कम हुआ है और आपकी रसोई का बजट कितना हल्का होने वाला है.

विज्ञापन

कच्चे तेलों (Crude Oils) पर कितना घटा टैक्स?

सरकार ने विदेशों से मंगाए जाने वाले कच्चे खाद्य तेलों पर टैक्स काफी कम कर दिया है ताकि देश में प्रोसेसिंग सस्ती हो सके. कच्चा सोयाबीन तेल (Crude Soybean Oil) पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 5% कर दी गई है. वहीं क्रूड पाम ऑयल (Crude Palm Oil) पर भी ड्यूटी 10% से घटाकर सीधे 5% कर दी गई है. कच्चा सूरजमुखी तेल (Crude Sunflower Oil) पर तो सरकार ने सबसे बड़ा धमाका करते हुए बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10% से घटाकर शून्य (Nil – 0%) ही कर दिया है.

विज्ञापन

रिफाइंड ऑयल पर कितनी मिली राहत?
कच्चे तेल के साथ-साथ पैक्ड रिफाइंड तेल आयात करने वाले व्यापारियों को भी 5 से 10 फीसदी की टैक्स राहत दी गई है.

  • रिफाइंड सोयाबीन तेल: BCD को 32.5% से घटाकर 27.5% किया गया.
  • रिफाइंड पाम ऑयल: BCD को 32.5% से घटाकर 27.5% किया गया.
  • रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल: BCD को 32.5% से सीधे 10% घटाकर 22.5% कर दिया गया है.

भारत में कहां से आता है खाने का तेल और कहां होता है इस्तेमाल?
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 55% से 60% खाने का तेल दूसरे देशों से आयात (Import) करता है: पाम ऑयल (Palm Oil) को इंडोनेशिया और मलेशिया से मंगवाया जाता है. यह सबसे सस्ता होता है, इसलिए बिस्किट, नमकीन, स्‍नैक्स और होटल-ढाबों के खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है.

विज्ञापन

सोयाबीन तेल (Soybean Oil) को अर्जेंटीना और ब्राजील से आयात क‍िया जाता है. हल्का और किफायती होने के कारण यह भारतीय घरों की रसोई में सबसे ज्यादा पकता है.

वहीं सूरजमुखी तेल (Sunflower Oil), रूस और यूक्रेन से आता है. सेहत के प्रति जागरूक (Health Conscious) और शहरी परिवारों में इस लाइट ऑयल को काफी पसंद किया जाता है.

विज्ञापन

आम आदमी की जेब पर क्या पड़ेगा असर?
टैक्स घटने से व्यापारियों के लिए विदेशों से तेल मंगवाना सस्ता हो जाएगा. अगर सप्लाई चेन के लोग इस राहत को ईमानदारी से ग्राहकों तक पहुंचाते हैं, तो बहुत जल्द आपको दुकानों और सुपरमार्केट्स पर रिफाइंड और सरसों/सोयाबीन के तेल के पैकेट सस्ते दामों पर मिलेंगे. त्यौहारों पर बनने वाली मिठाइयों और पकवानों के बीच यह फैसला हर परिवार के बजट को संभालने में बड़ा मददगार साबित होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ