देश के सोने-चांदी (Gold & Silver) और ज्वैलरी एक्सपोर्टर्स (Jewellery Exporters) के लिए वित्त मंत्रालय की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने विदेशों में गहने और चांदी के सामान बेचने वाले निर्यातकों को मिलने वाले ड्यूटी ड्रॉबैक (Duty Drawback Rate) की दरों में कटौती कर दी है.
नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, गोल्ड ज्वैलरी पर मिलने वाला रिफंड करीब 3.1% और चांदी के गहनों पर मिलने वाला रिफंड करीब 9% घटा दिया गया है. हैरानी की बात यह है कि इसी साल जुलाई में सरकार ने इन दरों को लगभग दोगुना किया था, लेकिन अब अचानक इनमें कटौती कर दी गई है. आइए, समझते हैं कि यह ड्यूटी ड्रॉबैक क्या होता है, सरकार ने रिफंड कितना कम किया है और इस फैसले के पीछे असली वजह क्या है.
जुलाई में दिया था बंपर फायदा, फिर अब कटौती क्यों?
चालू वित्तीय वर्ष में ही जुलाई के महीने में सरकार ने भारतीय ज्वैलरी एक्सपोर्टर्स को वैश्विक बाजार में मजबूत बनाने के लिए रिफंड दरें लगभग दोगुनी कर दी थीं. सोने पर रिफंड 773.17 रुपये से बढ़ाकर 1,851.99 रुपये प्रति ग्राम किया गया था. वहीं चांदी पर रिफंड 14,990.66 रुपये से बढ़ाकर 29,501.09 रुपये प्रति किलो किया गया था. फिर तीन महीने में ऐसा क्या हुआ जो इसमें कटौती करनी पड़ी?
दरअसल, ये रिफंड परसेंट में नहीं, फिक्स अमाउंट में मिलता है. जब सोने-चांदी का भाव इंटरनेशनल मार्केट में तेज था, तो इम्पोर्ट ड्यूटी ज्यादा लग रही थी, इसलिए सरकार ज्यादा पैसा वापस कर रही थी. अब सोने-चांदी का भाव थोड़ा नीचे आया है, तो इम्पोर्ट पर ड्यूटी भी कम लगी. तो सरकार ने कहा – जब ड्यूटी कम लगी तो रिफंड भी कम देंगे. यानी एक तरह से हिसाब बराबर किया गया है.
क्या होता है ड्यूटी ड्रॉबैक (Duty Drawback)?
मान लो आपने दुबई से सोना मंगाया, उस पर सरकार को टैक्स (कस्टम ड्यूटी) दिया. फिर उसी सोने से अंगूठी बनाकर अमेरिका बेच दी. तो सरकार कहती है – तुमने माल बाहर बेचा, देश के लिए डॉलर लाया, इसलिए तुमने इम्पोर्ट पर जो टैक्स दिया था, वो हम वापस कर देंगे. इसी को ड्यूटी ड्रॉबैक कहते हैं. इससे आपका खर्चा कम होता है और आप विदेशी कंपनियों से मुकाबला कर पाते हैं. अब रिफंड घटा है तो एक्सपोर्टर की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, मार्जिन कम होगा.
रिफंड दरों में इस कटौती से ज्वैलरी एक्सपोर्टर्स के मार्जिन पर थोड़ा दबाव पड़ सकता है. हालांकि, क्योंकि यह कटौती सोने-चांदी की गिरी हुई अंतरराष्ट्रीय कीमतों के तालमेल में की गई है, इसलिए बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय में एक्सपोर्ट पर इसका कोई बहुत बड़ा नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा.
FAQ
Q: सोने पर ड्यूटी ड्रॉबैक कितना घटा है?
A: सोने की ज्वैलरी पर ड्यूटी ड्रॉबैक 1,851.99 रुपये प्रति ग्राम से घटकर 1,794.11 रुपये प्रति ग्राम हो गया है, यानी 3.1% की कटौती.
Q: चांदी पर कितना रिफंड मिलेगा अब?
A: चांदी की ज्वैलरी पर अब 26,859.02 रुपये प्रति किलोग्राम रिफंड मिलेगा, जो पहले 29,501.09 रुपये था. इसमें 9% की कमी आई है.
Q: सरकार ने ड्यूटी ड्रॉबैक क्यों घटाया?
A: IBJA के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम घटने से इम्पोर्ट ड्यूटी कम हुई है, इसलिए फिक्स अमाउंट वाले रिफंड को भी एडजस्ट किया गया है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
6 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
9 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
10 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
11 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
13 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
13 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
14 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
15 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines