Cheaper LPG cylinder: केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये तक की कटौती की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका ऐलान करते हुए कहा, ‘पीएम मोदी ने सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया है…रक्षा बंधन के मौके पर देश की महिलाओं को यह पीएम नरेंद्र मोदी का तोहफा है।’ इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी लाभ दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को अब प्रति सिलेंडर 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। यानी की उन्हें अब 200 रुपये और सस्ता LPG सिलेंडर मिलेगा।
कैबिनेट कमेटी ने अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। इससे घरेलू एलपीजी की कीमतें 200 रुपये प्रति सिलेंडर तक कम हो गई हैं। फिलहाल PMUY के लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। वहीं,75 लाख महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन भी दिया जाएगा।
बताया गया कि इस फैसले के बाद PMUY लाभार्थियों को मिलने वाली राशि 400 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब खुदरा बाजार में घरेलू LPG सिलेंडर 1,103 रुपये प्रति यूनिट बिक रहा है। सिलेंडर खरीदने के बाद पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सब्सिडी जमा कर दी जाती है।
एक तिहाई लोगों को होगा फायदा
इस सब्सिडी से देश के कुल LPG उपभोक्ताओं में से एक तिहाई को फायदा होगा। बता दें कि मार्च 2023 में, कैबिनेट समिति ने PMUY के तहत प्रति एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी को एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया था।
ग्रामीण और वंचित गरीब परिवारों को LPG उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने गरीब घरों की वयस्क महिलाओं को जमा-मुक्त LPG कनेक्शन प्रदान करने के लिए मई 2016 में PMUY शुरू की थी। सरकार की प्रमुख योजना के तहत सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
10 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
10 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines