भारत सरकार ने अनिवार्य रियर सीट बेल्ट अलार्म को लेकर मसौदा नियम जारी किया
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

नई दिल्ली: भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आखिरकार कार निर्माताओं के लिए रियर सीट बेल्ट के लिए अलार्म सिस्टम लगाना अनिवार्य करने के लिए मसौदा नियम जारी कर दिए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मसौदा नियमों पर सार्वजनिक टिप्पणियों की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर रखी गई है।
सड़क दुर्घटना में भारतीय व्यवसायी साइरस मिस्त्री की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद कार निर्माताओं पर अनिवार्य रियर सीटबेल्ट अलार्म को लेकर दबाव डाला जाने लगा। मिस्त्री के निधन के दो दिन बाद, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि कार में सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा, ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब होगा अनिवार्य : केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी। pic.twitter.com/Q66XaZhqhm
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) September 6, 2022
मुंबई के पास एक कार दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से मिस्त्री सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। जिस लग्जरी कार में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री यात्रा कर रहे थे, वह तेज गति से चल रही थी और पीछे की सीटों पर बैठे मिस्त्री और जहांगीर पंडोले ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: