नई दिल्ली: केंद्र ने हस्तशिल्प कारीगरों के लिए विपणन कार्यक्रमों (marketing events) में भाग लेने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। यह पहल सभी कारीगरों को समान, निष्पक्ष और पारदर्शी अवसर प्रदान करेगी। कपड़ा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के कार्यालय ने कारीगरों से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कारीगरों को अपना सामान बेचने में सहायता करने के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों में सालाना लगभग 200 घरेलू विपणन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
मंत्रालय ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया, आवेदन से लेकर चयन तक और अंत में स्टाल आवंटन, पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड है, बिना किसी मानवीय इंटरफेस के। आवेदन जमा हेतु दिशानिर्देश जारी किए गए हैं और आधिकारिक वेबसाइट – indian.handicrafts.gov.in पर भी उपलब्ध हैं।
अब सभी पात्र कारीगर साइट पर जाकर मार्केटिंग इवेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कारीगर पहचान पत्र संख्या के साथ लॉग इन कर सकते हैं, इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के साथ प्रमाणीकरण कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Gold Price Update: करवा चौथ से पहले 5080 रुपये सस्ता हुआ सोना, अब 30000 से भी कम में खरीदें गोल्ड
दिल्ली हाट सहित सभी विपणन आयोजनों के लिए आवेदन प्राप्त करने, चयन और आवंटन की प्रक्रिया इस पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि घरेलू विपणन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भौतिक आवेदन आमंत्रित करने की प्रथा को अब समाप्त कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
32 mins agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
2 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
3 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
5 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
6 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
7 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
8 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
9 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
19 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines