Government Jobs 2024: नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप सरकारी जॉब करना चाहते हैं तो Yantra India Limited ने आपके लिए 4069 वैकेंसी निकाली है। इसमें नॉन आईटी और आईटी लोगों फील्ड के लिए जगहें निकाली जाएंगी। यंत्र इंडिया लिमिटेड ने नोटिफिकेशन जारी करके इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने अलग-अलग ट्रेड्स में ट्रेड अपरेंटिस के 58 वें बैच की नियुक्ति को शुरू करने का फैसला किया है, जिसके लिए ये वैकेंसी निकाली गई है।
इन सभी पोस्ट के लिए अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ऑनलाइन पोर्टल पर एप्लीकेशन प्रोसेस को शुरू किया जाएगा। कैंडिडेट यंत्र इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां हम आपको इससे जुड़ी सारी उपलब्ध जानकारी देने जा रहे हैं। बता दें कि Yantra India Limited भारत सरकार की एक पहल के साथ काम करता है, जो लोगों में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देती है।
एज लिमिट और पोजीशन
इन सभी वैकेंसी के लिए एज लिमिट 14 साल से 35 साल तय की गई है, हालांकि कुछ नियमों के अनुसार इसमें एज के लिए छूट मिल सकती है। अगर पोजीशन की बात करें तो कंपनी ने नॉन-आईटीआई कैटेगरी में कुल 1463 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है। वही पूर्व-आईटीआई/आईटीआई कैटेगरी में 2576 वैकेंसी है। यानी कुल मिलाकर 4039 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
सरकारी नौकरी
योग्यता
अगर आप नॉन आईटी कैटेगरी के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करनी होगी, जिसमें आपको कम से कम 50 प्रतिशत अंक मिले हों। इसके अलावा गणित और विज्ञान में कम से कम 40 प्रतिशत अंक मिले होने चाहिए। आईटीआई कैटेगरी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करनी होगी और अपने ट्रेड, एनसीवीटी/एससीवीटी में आईटीआई की डिग्री हासिल करनी होगी। इसमें आपको कम से कम 50% अंक लाने होंगे।
यह भी पढ़ें – Investment Tips: SIP से कैसे बेहतर है SWP, सही से किया इन्वेस्ट तो बन सकते हैं करोड़ों के मालिक
कैसे होता है सेलेक्शन?
यंत्र इंडिया लिमिटेड ट्रेड अपरेंटिस के लिए योग्यता के हिसाब से कैंडिडेट को चुनता है। इसमें शिक्षा, परीक्षाओं के अंकों के हिसाब से कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है और आपके स्वस्थ होने की पुष्टि की जाती है। सेलेक्टेड लोगों की फाइनल लिस्ट यंत्र इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर पब्लिश की जाती है।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
2 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
4 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
4 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
6 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
7 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
8 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
10 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
21 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines