Taxpayers News: केंद्रीय बजट 2023 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स में कई बदलावों की घोषणा की थी। इन बदलावों के तहत कर व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। इसके साथ ही इनकम टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया गया। मोदी सरकार ने नई टैक्स व्यवस्था में बदलाव का ऐलान करते हुए 3 लाख रुपये तक की रकम पर टैक्स जीरो रखा है। मध्यम वर्ग को पर्याप्त लाभ पहुंचाने के लिए व्यक्तिगत आयकर में प्रमुख घोषणाएं की गई हैं।
किन लोगों को नहीं भरना होगा टैक्स?
नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों को आयकर नहीं देना होगा। टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर 3 लाख रुपये की गई। वहीं, अगर कोई पुरानी टैक्स व्यवस्था को चुनता है तो 60 साल से कम उम्र वालों के लिए यह छूट 2.5 लाख रुपये और 60 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए यह छूट 3 लाख रुपये तक है।
अब तक 2 करोड़ से अधिक लोगों ने भरी रिटर्न
आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 2 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) इस साल 11 जुलाई तक दाखिल किए जा चुके हैं, जबकि पिछले साल 20 जुलाई तक 2 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। हमारे करदाताओं ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष 9 दिन पहले ही 2 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में हमारी मदद की है, और हम इस प्रयास की सराहना करते हैं।’ AY2023-24 के लिए ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
4 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
5 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
17 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines