हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bank Strike: देशव्यापी हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा कदम! PLI इंसेंटिव स्कीम पर लगाई रोक

Bank Staff Good News: 11 सितंबर की बैंक हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय ने परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम पर रोक लगा दी है. जानें बैंक यूनियनों की आपत्ति और सरकार का फैसला.

विज्ञापन
Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की बड़ी जीत! हड़ताल से पहले सरकार ने PLI इंसेंटिव स्कीम पर लगाई रोक (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

11 सितंबर को होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) से ठीक पहले सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) के अधिकारियों के लिए प्रस्तावित परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम पर फिलहाल रोक लगा दी है.

बैंक यूनियनों ने सरकार की इस योजना के मौजूदा स्ट्रक्चर पर कड़ा विरोध जताया था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के साथ हुई बैठक के बाद वित्त मंत्रालय ने 2025-26 के लिए इस स्कीम के क्रियान्वयन को तुरंत प्रभाव से रोकने का फैसला किया है.

विवाद की जड़: क्यों भड़कीं बैंक यूनियंस?

सरकार द्वारा तैयार किए गए PLI ढांचे में जूनियर और सीनियर अधिकारियों के बीच भारी अंतर था, जिसे यूनियनों ने भेदभावपूर्ण बताया. नए नियम के तहत स्केल-4 और उससे ऊपर के बड़े अधिकारियों को उनकी व्यक्तिगत परफॉर्मेंस के आधार पर 365 दिनों (1 साल) की बेसिक पे के बराबर इंसेंटिव मिलने का प्रावधान था. दूसरी ओर, स्केल-3 तक के अधिकारियों और वर्कमैन (क्लर्क व अन्य कर्मचारियों) को अधिकतम सिर्फ 15 दिनों का बेसिक पे और महंगाई भत्ता (DA) ही देने की बात कही गई थी.

विज्ञापन

यूनियनों का तर्क था कि यह इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते के खिलाफ है. समझौते के अनुसार, PLI को बैंक के कुल प्रदर्शन से जोड़ा जाना चाहिए था और यह स्केल-7 तक के सभी कर्मचारियों के लिए एक समान होना चाहिए था.

Sukanya Samriddhi Yojana: बार-बार पोस्ट ऑफिस जाना भूल जाइए! घर बैठे 2 मिनट में जमा करें सुकन्या खाते में पैसे

विज्ञापन

वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद लिया गया फैसला
भारतीय मजदूर संघ (BMS) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर अपनी चिंताएं रखी थीं. यूनियनों ने PLI के अलावा एक्स-ग्रेशिया राशि और रिटायर कर्मचारियों के लिए मेडिकल सुविधाओं की समीक्षा की भी मांग उठाई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने 19 नवंबर 2024 को जारी PLI गाइडलाइंस को फिलहाल टाल दिया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब इस मुद्दे पर चल रही द्विपक्षीय बातचीत (Bipartite Talks) और संयुक्त चर्चा के दौरान फिर से विचार किया जाएगा.

विज्ञापन

क्या 11 सितंबर की बैंक हड़ताल टलेगी?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 11 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल की मुख्य मांगों में PLI स्कीम की समीक्षा शामिल थी. इस मोर्चे पर सरकार का रुख सकारात्मक रहने से यूनियनों को अपनी बड़ी जीत दिख रही है.

हालांकि, सप्ताह में 5 दिन काम, 2 दिन छुट्टी (5-Day Work Week) लागू करने और पेंशन अपडेशन जैसे बड़े मुद्दे अभी भी पेंडिंग हैं. ऐसे में देखना होगा कि सरकार के इस फैसले के बाद बैंक यूनियंस अपनी हड़ताल वापस लेती हैं या नहीं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola