नई दिल्ली: गूगल ने इस साल जनवरी से अब तक इंडिया प्ले स्टोर से शर्तों का उल्लंघन करने, जानकारी को गलत तरीके से पेश करने और संदिग्ध ऑफलाइन व्यवहार के लिए 2,000 से अधिक ऋण ऐप हटा दिए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।
अभी पढ़ें – Gold Price Today: सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी! आज इतना सस्ता हो गया गोल्ड
अधिकारी ने कहा कि टेक दिग्गज आने वाले हफ्तों में इस क्षेत्र में और अधिक जांच के लिए नीतियों को कड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। Google APAC (एशिया प्रशांत क्षेत्र) के वरिष्ठ निदेशक और ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख, सैकत मित्रा ने कहा कि कंपनी अपने सभी अधिकार क्षेत्र में नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
चिंताओं के बारे में उनसे जब पूछा गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑनलाइन नुकसान को रोकने के लिए पर्याप्त काम नहीं कर रहे हैं और वास्तव में आने वाले नए नियमों पर जोर दे रहे हैं? इसपर मित्रा ने कहा कि Google की प्राथमिकता और इसके मूल मूल्य हमेशा उपयोगकर्ता सुरक्षा के पास रहे हैं।
कंपनी विनियमन पर सरकारों के साथ खुले, बहु-पक्षीय उद्योग संवाद करने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा, ‘हमारी दुनिया में सब कुछ उपयोगकर्ता सुरक्षा से शुरू होता है।’
मित्रा ने कहा, ‘हमने जनवरी से अब तक इंडिया प्ले स्टोर से 2000 से अधिक ऋण ऐप हटा दिए हैं।’ यह कार्रवाई लीड और इनपुट प्राप्त करने, नीति के उल्लंघन, प्रकटीकरण की कमी और गलत सूचना पर आधारित थी। उन्होंने सुझाव दिया कि ऋण ऐप समस्या चरम पर है और इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, इससे परेशानी कुछ कम हो सकती है।
अभी पढ़ें – हेल्थ क्लेम एक्सचेंज अक्टूबर तक चालू हो जाएगा, जानें- क्या है ये
अश्लील तस्वीरों का इस्तेमाल कर पैसों की उगाही करते हैं
इससे पहले दिल्ली पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि सैकड़ों की संख्या में Instant Loan Apps के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुईं हैं। इस दौरान ऐप्स (Chinese applications) के खिलाफ शिकायत हुई कि ये हाई रेट्स पर लोन देने और लोन का भुगतान करने के बाद भी लोगों से अश्लील तस्वीरों का इस्तेमाल कर पैसों की उगाही कर रहे हैं। पुलिस ने इन लोन ऐप की लिस्ट जारी की थी, जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए।
लोन स्कैम ऐप्स की लिस्ट
Cash fish app
Cash ray app
CB loan app
Cash tree app
Cash advance app
Cash light app
Cash room app
HDB loan app
HD credit app
Kredit marvel app
Kredit mango app
Infinity cash app
Mobipocket app
Minute cash app
PP money app
Papa money app
Raise cash app
Rupee loan app
Rupees master app
Ruppes land app
RAw loan app
Under process
Well Kredit app
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
डॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
23 mins agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
52 mins agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
1 hr agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
14 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
17 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
18 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
18 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
20 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
21 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines