हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब घर बैठे एक क्लिक पर मिलेगा गोल्ड लोन! गूगल ने मुथूट फाइनेंस से मिलाया हाथ

Google Partnered with Muthoot Finance: गूगल ने गोल्ड लोन स्कीम के विस्तार के लिए मुथूट फाइनेंस के साथ रणनीतिक समझौता किया है। इस समझौते के बाद लोगों को आसानी से घर बैठे गोल्ड लोन मिल सकेगा।

विज्ञापन

Google Partnered with Muthoot Finance: गूगल पे इस्तेमाल करने वाले व्यापारी और रिटेल ग्राहक अब मुथूट फाइनेंस के जरिए गोल्ड लोन हासिल कर सकेंगे। मुथूट फाइनेंस के जनरल मैनेजर अभिनव अय्यर ने लिंक्डइन पर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुथूट फाइनेंस और गूगल ने एक रणनीतिक समझौता किया है। इसके तहत लोग अब गूगल पे के जरिए मुथूट फाइनेंस से गोल्ड लोन हासिल कर सकेंगे। इस रणनीतिक साझेदारी से ग्राहकों को बिना झंझट के गोल्ड लोन हासिल करने में मदद मिलेगी। इस साझेदारी का ऐलान शुक्रवार को गूगल फॉर इंडिया 2024 इवेंट में हुआ।

ये भी पढ़ेंः नोएडा में प्रॉपर्टी के भाव में 69 प्रतिशत की तेजी, डिमांड बढ़ने से अंडर कंस्ट्रक्शन के रेट भी हाई

भारत में सबसे ज्यादा खरीदा जाता है सोना

दरअसल गूगल मुथूट फाइनेंस के साथ अपनी गोल्ड लोन स्कीम का विस्तार कर रही है। गूगल इंडिया की प्रबंध निदेशक रोमा दत्ता ने कहा कि दुनिया का लगभग 11 प्रतिशत सोना भारत में है। मुथुट फाइनेंस के साथ गूगल पे की साझेदारी के बाद पूरे भारत के लोग सस्ती दरों पर गोल्ड लोन ले सकेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सोना सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। यहां करोड़ों लोग हर साल सोना खरीदने में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च करते हैं। यह दुनिया भर में सोने के उत्पादन का 20 प्रतिशत से ज्यादा है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समझौते के तहत मुथूट कंपनी ग्राहकों का सोना रखेगी और सुरक्षित करेगी। साथ ही मुथूट कंपनी से ही लोगों को लोन मिलेगा। गूगल का काम सिर्फ लोगों को मुथूट कंपनी से जोड़ना है।

ये भी पढ़ेंः नवरात्रि के पहले दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज के ताजा भाव

विज्ञापन

कैसे मिलेगा गोल्ड लोन

गोल्ड लोन हासिल करने के लिए आपको अपने घर में रखा सोना गिरवी रखना होता है। इसके जरिए आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलता है। गोल्ड लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है और आपको एक निश्चित रकम मिलती है, जिसे आपको एक निर्धारित समय में चुकाना होता है। इस लोन का इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola