हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Google में इन कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, Sundar Pichai ने छंटनी का किया ऐलान

Sundar Pichai announces job cuts in Google: सुंदर पिचाई ने कहा है कि गूगल ने पिछले कुछ सालों में कंपनी को प्रभावशाली बनाने और इसकी सरंचना को सरल बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Sundar Pichai

Sundar Pichai announces job cuts in Google: गूगल कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है, कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुंदर पिचाई ने कंपनी में निदेशक, वाइस प्रेसिडेंट्स समेत मैनेजर पदों पर काम कर रहे करीब 10% कर्मचारियों की छंटनी करने का इशारा किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी OpenAI से बढ़ते कॉम्पिटिशन के कारण ये ऐसा कदम उठने जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुंदर पिचाई ने कहा है कि गूगल ने पिछले कुछ सालों में कंपनी को प्रभावशाली बनाने और इसकी सरंचना को सरल बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि गूगल अब मैनेजर, डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट जैसे पदों पर नौकरियों में कटौती करेगा। बताया जा रहा है कि छंटनी किए जानेवाले 10% कर्मचारियों में कुछ के काम को बदल दिया जाएगा और कुछ को हटा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के अटॉर्नी Breon Peace का इस्तीफा, Adani पर लगाए थे आरोप

विज्ञापन

साल 2022 में गूगल ने हटाए थे 12000 कर्मचारी

बता दें इससे पहले साल 2022 में गूगल ने अपने करीब 12000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था। बीते मई 2024 में गूगल ने अपनी कोर टीम से 200 अधिकारियों की छंटनी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिनों सुंदर पिचाई ने ‘गूगलीनेस’ शब्द का मतलब बताया था। पिचाई ने  कहा था कि मॉडर्न गूगल को अपडेट करने के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता होती है।

टीम वर्क से काम होता है आसान

कैलिफोर्निया स्थित गूगल के ऑफिस में इंजीनियरिंग टीम के करीब 50 कर्मचारियों की हाल ही में छंटनी की गई थी। हाल ही में सुंदर पिचाई ने कहा था कि कोई भी मिशन-संचालित काम टीम वर्क से आसान बनाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में गूगल इंडिया की कमाई 7097 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ration Card Update: इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन! जल्द करा लें ये काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola