Google Employees Arrested: न्यूयॉर्क में गूगल कर्मचारियों को उनके ऑफिस से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। आज गूगल की इस पर पहली प्रतिक्रिया आई है। बता दें न्यूयॉर्क ऑफिस में कुछ कर्मचारी धरने पर बैठ गए थे। इजरायल और ईरान के बीच चल रही टेंशन के दौरान उनकी मांग थी कि कंपनी इजरायल की सरकार और सेना के साथ काम बंद कर दे।
सोशल मीडिया पर हुई थी वीडियो वायरल
न्यूयॉर्क के सनीवेल ऑफिस में यह धरना-प्रदर्शन करीब 10 घंटे तक चला। एक कर्मचारी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को ऐसा न करने की चेतावनी दी। जब वे नहीं माने तो मामले की सुचना पुलिस काे दी गई। कैलिफोर्निया पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी कर्मचारियों को ऑफिस के काम में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया।
काम में बाधा डाली
बुधवार को Google की प्रवक्ता बेली टॉमसन ने इस बारे में बयान जारी किया है। बेली ने कहा कि प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों के काम में बाधा डाली। उन्होंने अन्य कर्मचारियों को काम पर जाने से रोका जो कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस बारे में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की छुट्टी
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया। है। बता दें मंगलवार को कथित तौर पर बड़ी संख्या में गूगल के कर्मचारियों ने न्यूयॉर्क में पैदल रैली निकाली।
ये भी पढ़ें: UAE में बारिश का 75 सालों का टूटा रिकॉर्ड, अल ऐन में 24 घंटे में 254 मिमी बारिश, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
त्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
16 mins agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
2 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
17 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
19 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
19 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
19 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
19 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines