Thomas Kurian networth: क्या आप गूगल क्लाउड के मालिक थॉमस कुरियन के बारे में जानते हैं, जो एक आईआईटी ड्रॉप आउट होने के बाद भी गूगल क्लाउड के सीईओ हैं और अपने बॉस सुंदर पिचाई से भी ज्यादा अमीर हैं। ज्यादातर लोगों को पता होगा कि सुंदर पिचाई सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले इंडियन सीईओ हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 10 हजार 215 करोड़ है। वही अगर थॉमस कुरियन की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ 15 हजार करोड़ की है।
थॉमस कुरियन ने किया Google cloud को फेमस
केरल में जन्म लेने वाले थॉमस कुरियन दुनिया के सबसे सफल इंडियन सीईओ में से एक हैं। वह 2018 में Google क्लाउड के सीईओ बने। कुरियन को अक्सर Google क्लाउड को फेमस करने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने कंपनी की स्ट्रेटजी बदली और यूजर्स क्या चाहते हैं इसपर फोकस किया। उन्होंने Google क्लाउड सेल्स पर्सन की प्रेरणा बढ़ाने के लिए उनका वेतन भी बढ़ाया।
आईआईटी छोड़ अमेरिका जाने का लिया फैसला
थॉमस कुरियन ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के सेंट जोसेफ बॉयज हाई स्कूल से की। वह आईआईटी मद्रास गए हालांकि उन्होंने कोर्स के बीच में ही अमेरिका जाने का फैसला ले लिया क्योंकि वह प्रिंसटन विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने में कामयाब रहे। स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और एमबीए की डिग्री प्राप्त करने के बाद थॉमस कुरियन ने मैकिन्से एंड कंपनी के लिए काम करके अपना करियर शुरू किया।
2018 में Google क्लाउड को ज्वाइन
कुरियन ने अमेरिका में 22 सालों तक कई पदों पर काम किया। वहां उन्होंने 32 देशों में 35,000 लोगों की एक टीम का लीड किया था। हालांकि, 2018 में कंपनी के सह-संस्थापक लैरी एलिसन के साथ अपने मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया। बाद में वह Google क्लाउड के सीईओ के तौर पर शामिल हुए।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
7 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
12 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines