Google Chrome वाले तुरंत बदल लें पासवर्ड, नहीं तो खाता हो जाएगा खाली!

google chrome के यूजर्स जल्द ही अपने पासवर्ड को अपडेट कर लें। साथ में इन बातों का ध्यान भी रखें। जो आपके पैसे का ध्यान रख सकता है।

google chrome, hackers chrome, festive season, tech news in hindi, chrome update,

Photo Credit: Google

Google Chrome वाले सावधान, हो सकता है हैकर्स का अटैक…रिपोर्ट्स हैं कि आने वाले समय में गूगल क्रोम पर हैकर्स अटैक कर सकते हैं। जैसा आप जानते हैं कि भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। जिसकी वजह से कई सेल इस समय ऑनलाइन चल रहीं हैं। जिसमें करोड़ों का बिजनेस हो रहा है। ऐसे में हैकर्स ने तैयारी कर ली है कि इस दीवाली पर कमाई की जाए। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरुरत। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा खतरा गूगल क्रोम यूजर्स के लिए हैं।

विज्ञापन

हैकर्स ला रहे हैं नया मॉलवेयर

औसतन गूगल क्रोम के जरिए इस समय 5 से 10 करोड़ के लेनदेन इस सीजन के रिलेटिड हो रहे हैं। इसलिए हैकर्स चाहते हैं कि पासवर्ड को क्रेक करके आपके अकाउंट्स को खाली किया जाए। हर साल फेस्टिव सीजन पर इस तरह के अटैक देखे जाते हैं। इसलिए इस साल भी हैकर्स अपडेट मॉलवेयर के साथ आएं हैं, जिससे करोड़ों रुपए की चपत लगाए जा सके।

विज्ञापन

तुरंत करें पासवर्ड अपडेट

इसलिए हम आप सभी को सलाह देते हैं कि तुरंत ही अपने सभी पासवर्ड को अपडेट कर लें। और किसी भी वेबसाइट के नोटिफिकेशन के लिए अपनी पर्मिशन ना दें, फिलहाल जब तक फेस्टिव सीजन चल रहा है। साथ ही आधार कार्ड के लिए लॉक फैसेलिटी का इस्तेमाल करें। साथ में किसी भी ऑनलाइन साइट पर अपने कार्ड डिटेल्स को सेव ना करें।

विज्ञापन

पासवर्ड रखें मजबूत

हैकर्स की नजर हमेशा सिंपल पासवर्ड पर रहती है, जिसमें अपना नाम या फिर 1234 डि़जिट का इस्तेमाल ज्यादा होता है। इसलिए कभी भी अपना पासवर्ड सिंपल ना रखें ।अल्फाबेट के साथ नंबर और स्पेशल कैरेक्टर जैसे (!@#$) का इस्तेमाल ज्यादा करें। इससे अगर मान लीजिए आपके कार्ड की डिटेल्स हैक भी हो गईं हैं तो पासवर्ड क्रैक करने में टाइम लग सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ