Google Cheapest Flight: क्या आप छुट्टियां मनाने के लिए शहर या देश से बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं? तो ऐसे में किस वाहन को अपने ऑप्शन्स में रखने की सोच रहे हैं? अगर आप हवाई जहाज से कहीं बाहर जाने का सोच रहे हैं तो महंगी टिकटें नहीं बल्कि आप सस्ते में इसकी टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। जी हां, अगर आप फ्लाइट टिकट बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे सस्ते में बुक कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको गूगल की सुविधा को अपनाना होगा। गूगल की ओर से सस्ते में टिकट बुक करने की सुविधा दी जा रही है, आइए जानते हैं कि कैसे आप कम से कम कीमत में फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं?
गूगल की सस्ते में फ्लाइट टिकट बुकिंग सर्विस
हाल ही में गूगल ने फ्लाइट्स बुकिंग की सुविधा को पेश किया है, जिसके जरिए आप कम कीमत टिकट बुक कर सकते हैं। Google Flights से बेस्ट कीमत के साथ टिकट बुक करने और अच्छी फ्लाइट की तलाश करने की सुविधा मिलेगी। अगर आप भी सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए तीन तरीकों को अपना सकते हैं।
3 ways to find a Cheapest Ticket with Google Flights
1. Google Flights Price Tracking: गूगल फ्लाइट्स पर कम कीमत में हवाई टिकट की बुकिंग के लिए फ्लाइट्स प्राइज ट्रैकिंग फीचर दिया गया है, जिसे आपको ऑन कर लेना चाहिए। प्राइज ट्रैकिंग सपोर्ट से आप किसी भी तारीख के लिए फ्लाइट टिकट की कीमत को ट्रैक कर सकते हैं। इसे ऑन करके आप तारीख के अनुसार कीमतें देख सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि फ्लाइट प्राइज ट्रैक करने के लिए आपका गूगल अकाउंट में लॉगिन होना जरूरी है।
2. Google Flights Price Graph- गूगल फ्लाइट्स की मदद से सस्ते में टिकट बुकिंग करने के लिए आप प्राइज ग्राफ की मदद ले सकते हैं। अगर आपकी यात्रा की डेट तय नहीं है और आप कभी भी जानें का प्लान बना सकते हैं, तो ऐसे में प्राइज ग्राफ पर आप महीने या सप्ताह के मुताबिक किराए का अंदाजा लगा सकते हैं। इस ट्रिक्स से भी आपको सस्ते में फ्लाइट टिकट मिल सकती है।
3. Google Flights Filters- सस्ते में टिकट बुकिंग के लिए गूगल फ्लाइट्स पर फिल्टर का ऑप्शन इस्तेमाल करना न भूलें। इसके जरिए आपके लिए एक बेस्ट डील या कहें कि कम कीमत में एक अच्छा सौदा ढूंढ पाना आसान हो सकेगा। इसमें आप एयरलाइंस, स्टॉप, दिन, दिन का समय आदि जानकारी को सेट करके आसानी से टिकट सर्च कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
14 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
16 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
19 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
22 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
22 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
23 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines