What Is Good Time To Buy Gold : सोने की कीमत में पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव है। हालांकि पिछले करीब दो महीने में इसकी कीमत में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं बात अगर मई की करें तो 1 मई के मुकाबले इसकी कीमत अभी और गिर गई है। ऐसे में काफी एक्सपर्ट सोने को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच काफी एक्सपर्ट ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि सोना खरीदने के लिए अभी थोड़ा इंतजार और करें। क्योंकि सोना और सस्ता हो सकता है।
सोने की कीमत में कितना हुआ बदलाव
अगर आज सोने की कीमत की तुलना पिछले महीने अप्रैल से करें तो इसमें बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। हां, मार्च में सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया था। मार्च में ही सोने की कीमत 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई थी। इस कीमत में बढ़ाव का कारण ईरान और इजराइल के बीच में युद्ध था। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि सोने की कीमत अब तेजी से बढ़ेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अप्रैल में सोने की कीमत में 4.64 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं अगर मई की बात करें तो अब तक 24 दिनों में इसमें मात्र 1.30 फीसदी का ही इजाफा हुआ है। इस ट्रेंड को देखकर माना जा रहा है कि सोने की कीमत में और गिरावट आ सकती है।
सस्ता सोना खरीदने के लिए ज्यादा इंतजार न करें।
कब खरीदें सोना?
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा समय है। इस समय सोने की कीमत 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह अपनी हाई वैल्यू के मुकाबले करीब 3 हजार रुपये कम है। सोने की सबसे ज्यादा कीमत 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर गई थी। एक्सपर्ट कहते हैं कि अभी अगले 3 महीने तक सोने की कीमतें इसी तरह रहेंगी। इनमें उतार-चढ़ाव होगा, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। ऐसे में अगले 3 महीने सोना खरीदने के लिए अच्छे हैं।
कब बढ़ेगी सोने की कीमत
इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर में एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि सोने की कीमत में 3 महीने के बाद तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसका कारण है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व ब्याज दरों में कमी कर सकता है। अमेरिका में महंगाई की आशंका को देखते हुए फेड रिजर्व यह कदम उठा सकता है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत समेत कई देश सोने का भंडारण कर रहे हैं। ऐसे में सोने को एक वैश्विक मुद्रा के रूप में देखा जाने लगा है। सोने की मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमत में इजाफा हो सकता है।
सस्ता सोना खरीदने के लिए ज्यादा इंतजार न करें।
यह भी पढ़ें : …तो 9 कैरेट का सोना भी होगा खरा, बनवा सकेंगे ज्वेलरी, ज्वेलर्स ने की हॉलमार्क की मांग
इन कारणों से भी बढ़ सकती है सोने की कीमत
- अमेरिका का कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स (CPI) अप्रैल में 0.3 फीसदी बढ़ गया है। वहीं यह फरवरी और मार्च में 0.4 फीसदी था। इससे पता चलता है कि अमेरिका की दूसरी तिमाही में महंगाई कम होनी शुरू हो गई है।
- दुनिया के अगर किसी भी देश में अगर फिर से युद्ध जैसे हालात हुए तो सोने के दाम फिर से बढ़ सकते हैं।
- दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंक (चीन, तुर्की और रूस) अपने यहां सोने का भंडारण बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सोने की कीमतों में आने वाले समय में उछाल आ सकता सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines