नई दिल्ली: देश की लीडिंग टेक कंपनी में से एक विप्रो ने अपने कर्माचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष के लिए दूसरी तिमाही के लिए टीम लीडर स्तर पर 100% वेरिएबल वेतन जारी करने की घोषणा की है। इस खबर के आते ही एम्पलाई में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए साल से पहले विप्रो कंपनी बड़ा तोहफा दिया है।
कंपनी की तरफ से कहा गया कि विप्रो अपने टीम लीडर लेवल के कर्मचारियों को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 100 प्रतिशत वेरिएबल पे (100% variable pay) दिया जाएगा। बाकी कर्मचारियों को उनकी यूनिट की टारगेट उपलब्धि के आधार पर भुगतान दिए जाएंगे। कंपनी नीति के प्रदर्शन के अनुसार परिवर्तनीय वेतन 93.5% आता है। कंपनी की तरफ से कहा गया कि वेरिएबल पे का भुगतान कर्मचारियों की नवंबर की सैलरी के साथ होगा। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को इंटरनल ई-मेल भी भेजा गया है।
कंपनी की तरफ से आ रही रिपोर्ट के अनुसार वेरिएबल पे का 93.5% हिस्सा परफारमेंस पर आधारित है। पे-आउट यूनिट / फंक्शन टारगेट के अचीवमेंट पर आधारित है। यदि यूनिट का टारगेट पूरा हो जाता है तो कर्मचारियों को ज्यादा पे-आउट मिलेगा। इधर, फाइनेंशियल ईयर 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 22,362.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
अभी पढ़ें – Wipro, Nestle, ONGC, IOC से भी अमीर है तिरुपति मंदिर, खड़े हो जाएंगे कान इतनी है संपत्ति
बात दें कि Q2FY23 में कंपनी का राजस्व 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 22,362.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि उसी वर्ष की पिछली तिमाही में यह 21,285 करोड़ रुपये था।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
2 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
5 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
6 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
7 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
14 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
16 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
18 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines