भुवनेश्वर: त्योहारी सीजन से पहले ओडिशा सरकार ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी। इसके साथ ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – इस राज्य में वापस लागू हो सकती है पुरानी पेंशन योजना, जानें- किन्हें पहुंचेगा फायदा
नवीनतम ओडिशा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, ‘महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1.1 2022 से प्रभाव में आएगी।’ सरकारी कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ वेतन सितंबर से अगस्त तक बढ़े हुए डीए से उपार्जित बकायों के साथ मिलेगा। सरकार के करीब 4 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को इस बढ़ोतरी से फायदा होगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
28 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines