मोदी सरकार के अभी कर्मचारी बड़ी ही बेसब्री से अपने छह महीने (जुलाई-दिसंबर) के महंगाई भत्ता यानी DA का इंतज़ार कर रहे है, जो उन्हें बढ़ोतरी के साथ मिल सकता है. इस बीच पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले ही अपने कर्मचारियों को गुड न्यूज़ दे दी है. सरकार ने दो बड़े ऐलान करते हुए 1 अक्टूबर से सरकारी वर्कर्स और पेंशन होल्डर्स को DA और DR में 20% का इजाफा किया है, जिसके बाद अब महंगाई भत्ता 38% हो जाएगा. वहीं, बंगाल सरकार ने 7वें वेतन आयोग का भी गठन कर दिया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर इंडिया को बड़ी राहत, FSSAI के बैन वाले आदेश पर लगी रोक, जानें पूरा मामला
7वां वेतन आयोग कब होगा लागू?
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में अभी तक 7वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है. सीएम सुवेंदु ने ये वादा किया था कि इसे चालू फाइनेंशियल ईयर में ही लागू कर दिया जाएगा. फिलहाल, बंगाल सरकार के फाइनेंशियल डिपार्टमेंट ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए ये ऐलान कर दिया है कि जो कर्मचारी अभी वर्किंग हैं, उन्हें अब 38% DA मिलेगा और रिटायर्ड वर्कर्स को संशोधन के मुताबिक ही पेंशन दी जाएगी.
किसके लिए फायदेमंद?
DA में बढ़ोतरी होने से सुवेंदु सरकार के कर्मचारियों, पेंशन होल्डर्स समेत तमाम छोटे-बड़े वर्कर्स को फायदा मिलेगा. वहीं, पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम और बाकी स्थानीय निकायों के कर्मचारी भी इससे अछूते नहीं रहेंगे. इसके साथ ही गवर्मेंट टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को भी DA में हुए इजाफे का भरपूर फायदा मिलेगा. जो कर्मचारी अभी 5वें वेतन आयोग के मुताबिक सैलरी पा रहे हैं, उन्हें 1 अक्तूबर से 223% के रेट से महंगाई भत्ता दिया जाएगा. वहीं, जिन पेंशन होल्डर्स को अभी तक ‘रिविजन ऑफ पे एंड अलाउंस’ (ROPA) 2009 नियमों के तहत पेंशन नहीं मिली है, उन्हें भी 223% की दर से DR दिया जाएगा. आपको बता दें कि हाल ही में कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ये वादा किया था कि अक्टूबर में DA में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी और जल्द ही 7वां वेतन आयोग भी लाया जाएगा.
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 hr ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
4 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
5 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
7 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
8 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
8 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
8 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
9 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines