SBI WhatsApp Services: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए SBI ने अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक शानदार सर्विस शुरू की है। जिससे बैंक के ग्राहकों को शाखा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जी हां, पेंशनभोगियों को अब पेंशन पर्ची लेने के लिए शाखा जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अब बैंक को सिर्फ आप एक Hi का मैसेज लिखें और फिर रिप्लाई में बैंक अपने ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पेंशन पर्ची भेज देगा।
अभी पढ़ें – Double Pension: खुशखबरी! इस राज्य सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, पेंशन दोगुनी करने का किया ऐलान
WhatsApp पर पेंशन पर्ची प्राप्त करने के लिए आपको Hi लिखकर भेजना होगा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस सेवा की जानकारी साझा की है। एसबीआई ने अपने ट्वीट में बताया कि स्टेट बैंक के ग्राहक अब कभी भी और कहीं भी पेंशन पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। पेंशन पर्ची लेने के लिए एसबीआई के ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9022690226 पर Hi लिखकर WhatsApp करना होगा। WhatsApp पर हाय भेजने के बाद आपके WhatsApp पर पेंशन पर्ची भेज दी जाएगी। आपको बता दें कि पेंशन पर्ची में पेंशनभोगी या पेंशनभोगी के बचत या चालू खाते में जमा पेंशन भुगतान का विवरण होता है।
WhatsApp सेवाएं प्राप्त करने के लिए पंजीकरण आवश्यक
WhatsApp पर पेंशन पर्ची पाने के लिए SBI के ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9022690226 पर Hi भेजनी होगी। Hi भेजने के बाद आपको SBI की ओर से एक मैसेज मिलेगा, जिसमें आपको बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप की जानकारी के 3 विकल्प दिए जाएंगे। इसके अलावा आपको किसी अन्य विषय पर जानकारी प्राप्त करने का भी विकल्प दिया जाएगा। आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की WhatsApp सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आपको पहले इसके लिए पंजीकरण करना होगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
1 hr agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
12 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
15 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
16 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
19 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
22 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
23 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
23 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines