Adani Group Shares: गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह द्वारा निवेशकों की चिंताओं को दूर करने के लिए हाल ही में उठाए गए कदमों की बदौलत अडानी समूह की कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 7 लाख करोड़ रुपये से करीब 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद ग्रुप का खराब समय शुरू हो गया था, जहां पिछले कुछ समय में हल्की बहुत भरपाई हो रही है।
इस बीच एक बात और विशेष है कि यूएस-आधारित शॉर्ट सेलर (हिंडनबर्ग) ने कहा है कि एक और ‘बड़ी’ रिपोर्ट आने वाली है। इसके बाद ही अडानी समूह ने 27 फरवरी को जो ग्रुप का सब-रुपये 7 लाख एम-कैप था, वह अब 9,82,502.50 करोड़ रुपये का एम-कैप तक पहुंच गया है।
और पढ़िए –
अडानी टॉप अमीरों में किस नंबर पर हैं?
हालांकि, अब पॉजिटिव आंकड़े देखने को मिल रहे है, लेकिन तब भी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडानी शीर्ष 20 अरबपतियों की सूची से बाहर ही हैं। समूह का एम-कैप अभी भी 24 जनवरी के 19,19,888 करोड़ रुपये के स्तर से 48 प्रतिशत नीचे है और प्री-हिंडनबर्ग स्तर तक पहुंचने के लिए समूह के शेयरों को यहां से दोगुना करने की आवश्यकता है।
पिछली गणना के अनुसार अडानी की कीमत 58.9 बिलियन डॉलर है। उनकी निजी संपत्ति भी 27 फरवरी के निचले स्तर 37.7 अरब डॉलर से तेजी से उबरी है, लेकिन 2023 में अब तक 61.7 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है।
और पढ़िए –
शेयरों में हुई बढ़ोतरी
समूह के प्रमुख अडानी एंटरप्राइजेज ने 3 फरवरी को अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 1,017.10 रुपये से 79 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 28 फरवरी को एक साल के निचले स्तर 439.35 रुपये से 123 प्रतिशत ऊपर हैं। अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड 3 फरवरी के 394.95 रुपये के निचले स्तर से 68 प्रतिशत ऊपर है। अडानी ट्रांसमिशन 1 मार्च को 630 रुपये के निचले स्तर से 72 प्रतिशत उछलकर 1,084.25 रुपये पर पहुंच गया।
अडानी टोटल गैस जब एक साल के निचले स्तर 655 रुपये पर पहुंच गया था, यह तब से 50 फीसदी ऊपर है। अडानी विल्मर के शेयर 327 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर से 31.03 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक महीने में अडानी पावर के शेयर 34.50 फीसदी चढ़े हैं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
5 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
7 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
8 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
10 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
14 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
16 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines