नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। एक तरफ जहां लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में जल्द बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है वहीं इनके फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बड़ा फैसला ले सकती है।
अभी पढ़ें – Crorepati Delivery Boy: इस डिलीवरी बॉय की आखिर चमकी किस्मत, नौकरी छोड़ी तो एक कदम ने बनाया करोड़पति
अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का ऐलान करती है तो इससे केंद्र के 52 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा और उनकी न्यूनतम बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी ढाई गुना तक बढ़ जाएगी।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसे 1 सितंबर 2022 से लागू किया जा सकता है। इससे मूल वेतन में 8,000 रुपये की वृद्धि होगी। यह 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। इसके लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन स्तर मैट्रिक्स 1,26,000 रुपये से शुरू होगा। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन फिटमेंट फैक्टर के आधार से तय होती है। फिलहाल कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुणा की दर से है। इसी आधार पर न्यूनतम बेसिक वेतन 18000 रुपये है और अधिकतम बेसिक वेतन 56900 रुपये है।
गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
9 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
10 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
10 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
11 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
11 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
11 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
13 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
13 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines