Gold Rate Today: देश में एक बार फिर से दिन की शुरुआत सोने की बढ़ी हुई कीमत के साथ हुई है। 8 जुलाई की सुबह को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 550 रुपये से तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, सोमवार को शुरुआत सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन आज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के साथ अब भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,840 रुपये पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आज देश में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या चल रहा है, यहां देखिए।
आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत
देश में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,840 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 550 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 90,600 रुपये है, जिसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 500 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 410 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 74,130 रुपये तक पहुंच गई है। सोने के इस रेट में आज एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Dividend Stocks: पोर्टफोलियो में इन कंपनियों के शेयर हैं तो होगी तगड़ी कमाई! देखें लिस्ट
बड़े शहरों में क्या है आज का रेट?
दिल्ली में 8 जुलाई को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 90,750 रुपये में खरीदा जा सकता है। 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 74,250 रुपये तक पहुंच गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,840 रुपये, 22 कैरेट सोना 90,600 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,130 रुपये तक पहुंच गया है।
लखनऊ और पटना में कीमत कितनी?
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,990 रुपये, 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,250 रुपये में खरीदा जा सकता है। बिहार के पटना की बात की जाए, तो यहां पर 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,890 रुपये है, जिसमें आज 560 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोना 90,650 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,170 रुपये तक पहुंच गई है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,840 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 90,600 रुपये और 18 कैरेट सोना 74,750 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने किन 14 नए देशों पर लगाया कितना टैरिफ? अब टैक्स से ऐसे बच सकते हैं ये राष्ट्र
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
7 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
8 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
9 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
9 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
11 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
12 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines