Live Updates
Gold Silver Prices Live : मुंबई में सोने का भाव
मुंबई में 24 कैरट सोने का भाव आज 15,831 प्रति ग्राम और 22 कैरट सोने का दाम 14,511.75 प्रति ग्राम है.
Gold Silver Prices Live : गिरावट जारी मगर हल्की
सोने चांदी में अब भी गिरावट जारी है, लेकिन अभी गिरावट बहुत कम है. सोने के भाव में अभी 10.52 बजे 86 रुपये और चांदी के भाव में 881 रुपये की कटौती दिख रही है. इसके साथ अप्रैल वायदे वाला सोना 158,669 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 262,137 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.
Gold Silver Prices Live : चांदी का भाव भी टूटा
चांदी के भाव में आज 2000 से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. चांदी का भाव टूटकर 2.60 लाख रुपये किलोग्राम पर आ गया है.
Gold Silver Prices Live : सोने के भाव में गिरावट
सोने चांदी के भाव में आज गिरावट देखी जा रही है. सोने का भाव 676 रुपये गिरकर 158,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.
Gold Silver Prices Live : आज सोने का भाव का दायरा
आज सोने का भाव 1,56,000 से 1,60,000 रुपये के दायरे में बना रह सकता है.
Gold Silver Prices Live : क्या आगे और गिरावट आएगी?
विशेषज्ञों का मानना है कि कल रात की गिरावट एक तकनीकी सुधार (Correction) है. क्योंकि भारत में शादियों का सीजन चल रहा है और फिजिकल डिमांड बहुत ज्यादा है, इसलिए सोने के भाव में कोई बहुत बड़ी गिरावट की उम्मीद कम है.
Gold Silver Prices Live : चेन्नई में आज सोने का रेट
चेन्नई में आज 12 फरवरी को 24 कैरट सोने का रेट 1,59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दक्षिण भारत में प्रीमियम ज्यादा है.
Gold Silver Prices Live : मुंबई में आज सोने का रेट
मुंबई में आज 12 फरवरी को 24 कैरट सोने का रेट 1,58,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
Gold Silver Prices Live : दिल्ली में आज सोने का रेट
दिल्ली में आज 12 फरवरी को 24 कैरट सोने का रेट 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
Gold Silver Rate Today: आज सोने चांदी के भाव में पूरे दिन गिरावट का रुख रहा. सोना 5000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है. अभी 11:22 बजे सोने का भाव 5222 रुपये गिरकर 153533 रुपये के स्तर पर आ गया है. वहीं चांदी की कीमत में भारी कटौती दिख रही है. चांदी 24706 रुपये गिरकर 238312 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है.
क्या है आज सोने चांदी का भाव
कल रात MCX पर हुई गिरावट के बाद आज 12 फरवरी 2026 की सुबह बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय संकेतों और अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से भारतीय बाजार (MCX) पर दबाव बना हुआ है.
सोने चांदी के दाम पर किसका असर:
मुनाफावसूली (Profit Booking): कल पूरे दिन की जबरदस्त तेजी के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर बिकवाली की, जिससे आधी रात को भाव नीचे आ गए.
मजबूत अमेरिकी लेबर डेटा: अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व शायद ब्याज दरों में जल्द कटौती न करे. ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना सोने के लिए नकारात्मक होती है.
डॉलर इंडेक्स में उछाल: ग्लोबल मार्केट में डॉलर मजबूत हुआ है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में गोल्ड $5,060 प्रति औंस के आसपास संघर्ष कर रहा है.
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
3 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
8 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
8 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
9 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
9 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
11 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
11 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines