TrendingBudget ManthaniranDonald Trump

---विज्ञापन---

Gold Silver Rate: सस्‍ता या महंगा हुआ सोना चांदी, चेक करें आज का भाव

दो द‍िनों तक लगातार ग‍िरावट के बाद सोने और चांदी के भाव में एक बार फ‍िर तेजी देखने को म‍िल रही है. सोने की कीमत सुबह-सुबह 5000 और चांदी के दाम में 16000 से ज्‍यादा की बढ़ोतरी देखी गई है.

सोने और चांदी के दाम में एक बार फ‍िर तेजी लौटी

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के भाव में एक बार फ‍िर आज तेजी देखी जा रही है. कल सोमवार 2 फरवरी को सोने और चांदी के दाम में म‍िला-जुला रुख देखने को म‍िला. पूरे द‍िन दाम ग‍िरने के बाद शाम में कुछ समय के ल‍िए सोने के भाव में तेजी देखी गई थी. लेक‍िन कुछ घंटों के बाद सोने के भाव में दोबारा ग‍िरावट होने लगी. आज 3 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जो यू-टर्न आया है, उसने कल की गिरावट से परेशान निवेशकों को बड़ी राहत दी है. सुबह के सत्र में सोने में 3-4% और चांदी में 6-8% तक की जोरदार रिकवरी देखी गई है. आज सुबह बाजार खुलते ही MCX पर 24 कैरट सोने के भाव में 5000 रुपये से ज्‍यादा की तेजी देखी गई. वहीं चांदी के दाम में भी 16000 से ज्‍यादा की बढ़तोरी है.

अभी 9:55 बजे MCX पर अप्रैल कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाले सोने की कीमत में 4,709 रुपये की तेजी देखी जा रही है. ज‍िसके बाद 24 कैरट सोने का भाव 148,700 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर आ गया है. वहीं मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी के भाव में अभी 17,049 रुपये का इजाफा द‍िख रहा है. ज‍िसके बाद चांदी का दाम 253,310 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

Gold Rate: अच्‍छा भला ग‍िर रहा था, फ‍िर तेजी में आया सोने का भाव; चेक करें लेटेस्‍ट कीमत

---विज्ञापन---

इस अचानक आई तेजी के पीछे 4 बड़े कारण हैं:

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का 'पॉजिटिव' असर
कल सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील के बाद कमोडिटी मार्केट (Commodity Market) में उत्साह लौट आया है. अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाने (50% से 18%) के फैसले से ग्लोबल ट्रेड सेंटिमेंट सुधरा है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) पर पड़ा और वहां सोने-चांदी की चमक फिर से बढ़ गई.

अमेरिका में 'सरकारी कामकाज' ठप
अमेरिका में फंड की कमी के कारण कई सरकारी विभाग (जैसे लेबर डिपार्टमेंट) आंशिक रूप से बंद हो गए हैं. इस 'शटडाउन' की वजह से शुक्रवार को आने वाला महत्वपूर्ण रोजगार डेटा (Employment Report) जारी नहीं होगा.आर्थिक अनिश्चितता के इस माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe-haven) के लिए फिर से सोने की तरफ भाग रहे हैं.

निचले स्तरों पर 'हंटिंग'
पिछले 3-4 दिनों में चांदी अपने हाई लेवल से 1.75 लाख रुपये और सोना 40000 रुपये से ज्यादा गिर चुका था. इतनी बड़ी गिरावट के बाद भाव आकर्षक हो गए थे, इसलिए बड़े खरीदारों ने इसे सही मौका मानकर खरीदारी शुरू कर दी, जिससे डिमांड अचानक बढ़ गई.

ग्लोबल मार्केट में रिकवरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में स्पॉट गोल्ड आज $4,840 प्रति औंस और चांदी $84 प्रति औंस के करीब पहुंच गए हैं. विदेशी बाजारों में आई इस तेजी का सीधा असर भारत के MCX पर भी दिखा है.


Topics:

---विज्ञापन---