हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

26 Feb Gold, Silver Rate: सस्‍ता हो गया सोना चांदी! जानें क‍ितना ग‍िरा आज भाव

Gold Silver Rate Fall: 26 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट. चांदी 3600 रुपये से ज्यादा टूटी, सोना ₹1.60 लाख के स्तर पर. जानें दिल्ली-मुंबई के ताजा रेट और एक्सपर्ट राय.

विज्ञापन

26 Feb Gold, Silver Rate: सोने और चांदी के बाजार में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. पिछले एक साल में जहां सोने ने 80% और चांदी ने 180% का छप्परफाड़ रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है, वहीं पिछले 48 घंटों की उठापटक ने आम खरीदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. आज 26 फरवरी, 2026 को बाजार खुलते ही लाल निशान में नजर आ रहा है. 2 अप्रैल 2026 एक्‍सपायरी वाला 24 कैरट सोना कल की तेजी के बाद आज 160,597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसमें हल्की नरमी देखी जा रही है.

वहीं 5 मार्च 2026 एक्‍सपायरी वाली चांदी में आज क्रैश जैसी स्थिति है. सुबह के सेशन में चांदी 3,616 यानी 1.35% की भारी गिरावट के साथ 264,700 रुपये प्रति किलो पर आ गई है.

बड़े शहरों में आज सोने का भाव

दिल्ली: 147,250 रुपये (22K), 160,650 रुपये (24K)
मुंबई: 147,100 रुपये (22K), 160,500 रुपये (24K)
बेंगलुरु: 147,150 रुपये (22K), 160,550 रुपये (24K)
चेन्नई: 147,800 रुपये (22K), 161,200 रुपये (24K)

विज्ञापन

Red Gold Rush: सोने-चांदी में उतार चढ़ाव के बीच क्यों चमक रहा है कॉपर? निवेश से पहले पढ़ें यह पूरी रिपोर्ट

क्यों गिर रहे हैं दाम?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे 3 मुख्य कारण हैं.

विज्ञापन
  1. मुनाफावसूली (Profit Booking): ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी है.
  2. डॉलर की मजबूती: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर इंडेक्स में सुधार होने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है.
  3. ट्रंप टैरिफ का असर: ग्लोबल टेंशन के बीच अब बाजार धीरे-धीरे नई नीतियों को एडजस्ट कर रहा है, जिससे अनिश्चितता थोड़ी कम हुई है.

एक्सपर्ट्स की सलाह: अभी खरीदें या इंतजार करें?
अगर आप उलझन में हैं कि खरीदारी का सही समय क्या है, तो एक्सपर्ट्स की ये बातें नोट कर लें. बाजार में अभी Buy on Dips (गिरावट पर खरीदें) की रणनीति काम कर रही है. क्‍योंक‍ि चांदी अपने हाई से काफी गिर चुकी है और एक साल का रिटर्न 180% रहा है, इसलिए लंबी अवधि के लिए यह गिरावट निवेश का अच्छा मौका है. शादियों के लिए खरीदारी करने वालों को किस्तों में (Partial Buying) सोना खरीदना चाहिए, क्योंकि आने वाले दिनों में और भी उतार-चढ़ाव संभव है.

बता दें क‍ि आज चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छा दिन है क्योंकि इसमें 3600 से ज्यादा की कटौती हुई है. साथ ही ये भी याद रहे कि सोना पिछले साल के मुकाबले 80% महंगा है, इसलिए हर गिरावट एक मौका हो सकती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola