Gold Silver Rate Hike Today: सोने चांदी के भाव में गिरावट थम गई है और एक बार फिर सोने चांदी के दाम ने रेस लगा दी है. MCX पर बाजार खुलने के साथ ही सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली. लेकिन ये बढ़त धीरे-धीरे उछाल में बदल गई है. दोपहर के बाद चांदी के दाम में 8000 से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. 3:55 बजे चांदी का भाव 8,416 रुपये चढ़कर 237,199 रुपये के स्तर पर आ गया है.
वहीं सोने के भाव में भी तेजी देखी जा रही है. सोने की कीमतों ने दिन में 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू लिया. हालांकि चांदी के मुकाबले सोने में तेजी कम है, लेकिन ये अभी 1.52 लाख और 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ट्रेंड कर रही है. सोना अभी 1,467 रुपये चढ़कर 152,885 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है.
---विज्ञापन---
8th Pay Commission: नए पे कमीशन से इन कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा कोई अलाउंस; जानें
---विज्ञापन---
कीमतों में अचानक आए इस उछाल की 3 बड़ी वजहें
शॉर्ट कवरिंग (Short Covering): पिछले दो दिनों की भारी गिरावट के बाद ट्रेडर्स ने अपने 'शॉर्ट पोजिशन' को क्लोज किया, जिससे बाजार में खरीदारी बढ़ी.
अंतरराष्ट्रीय संकेत (Global Cues): अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता के संकेतों और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की मांग को फिर से हवा दी है.
एशियाई बाजारों का असर: चीनी नए साल (Lunar New Year) की छुट्टियों के कारण मार्केट में लिक्विडिटी कम है, जिससे छोटे से बदलाव पर भी कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव (Volatility) दिख रहे हैं.
खरीदारों और निवेशकों के लिए सलाह
बाजार में अभी अत्यधिक उतार-चढ़ाव (High Volatility) का दौर है. विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, वे इस तरह के 'डिप्स' (गिरावट) पर खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन इंट्राडे ट्रेडर्स को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि कीमतें किसी भी दिशा में तेजी से पलट सकती हैं.