Gold Price Today, 27 February 2023: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। आज लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हप्ते के की शुरुआत सोने और चांदी के दाम में गिरावट के साथ हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार सोने के दाम में 245 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। जबकि चांदी की कीमत में 1227 रुपये प्रति किलो की दर से बड़ी गिरावट देखी जा है। इसके बाद आज सोना गिरकर 55700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लुढ़ककर 63100 रुपये प्रति किलो के करीब बिकने लगी है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (27 February 2023) सोना (Gold Price Today) 245 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 55712 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 123 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 55957 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को सोना 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता के साथ 56080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
और पढ़िए –Petrol Diesel Price 26 February 2023 : राहत भरा रविवार, अपने शहर में जानें पेट्रोल-डीजल के नए दाम
वहीं चांदी (Silver Price Update) आज 1227 रुपये लुढ़ककर 63104 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 851 रुपये सस्ता के 64331 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 804 रुपये की नरमी के साथ 65182 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 84 रुपये की दर से गिरकर होकर 55,348 रुपये के स्तर पर है तो चांदी 527 रुपये की लुढ़कर के साथ 62,906 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
ऑलटाइम हाई से सोना 3100 रुपये तो 16700 रुपये मिल रहा है सस्ता
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3170 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 2 फरवरी 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 16776 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
14 से 24 कैरेट Gold Price
इस तरह सोमवार आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 55712 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 55489 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 51032 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 41784 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 32592 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।