सोना और चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे आम ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है. कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार रात अचानक ऐसी जबरदस्त बिकवाली हुई कि सोने और चांदी के भाव पिछले 12 महीनों यानी 1 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गिरे हैं. MCX पर एक झटके में चांदी 10,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई, वहीं सोने की कीमतों में भी 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.जानिये , अचानक सोने-चांदी के रेट्स इतने क्यों गिरे, सर्राफा बाजार में आज का नया भाव क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है.
शुक्रवार रात 8 बजे अचानक कैसे बदला बाजार का खेल?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे अचानक बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला. दिसंबर फ्यूचर वाली चांदी करीब 5 फीसदी लुढ़ककर सीधी 1,78,900 रुपये से 1,79,000 रुपये प्रति किलो के दायरे में आ गई. MCX पर सोना 3 फीसदी टूटकर 1,38,250 रुपये से 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.
इंटरनेशनल मार्केट में भी टूटा 1 साल का रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक पूरी तरह फीकी पड़ गई है. विदेशी बाजार में सोना 3.3% से ज्यादा गिरकर 3,880 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जो कि पिछले साल अक्टूबर के बाद का सबसे निचला स्तर है. वहीं ग्लोबल मार्केट में चांदी 5.12% टूटकर 49 से 49.70 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर आ पहुंची है.
सर्राफा बाजार (IBJA) में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का नया रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी के नए रेट्स इस तरह हैं:
24 कैरेट सोना (शुद्ध सोना): 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना (गहने वाला सोना): 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,05,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
999 शुद्धता वाली चांदी: 1,81,344 रुपये प्रति किलोग्राम
अचानक क्यों धड़ाम हुए सोने-चांदी के भाव
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कीमतों में अचानक आई इस बड़ी गिरावट के पीछे 3 मुख्य कारण हैं:
- अचानक बड़ी मुनाफावसूली :
निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर जोरदार बिकवाली करके अपना मुनाफा निकाला है. - अमेरिका के मजबूत GDP आंकड़े और डॉलर की मजबूती:
अमेरिका से आए आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड मजबूत हुआ है. - यूएस फेड की सख्त ब्याज दरें:
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने ब्याज दरों में और सख्ती के संकेत दिए हैं. ऊंची ब्याज दरों की आशंका से निवेशकों ने सोने-चांदी से अपना पैसा निकालकर दूसरे सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाले विकल्पों में लगाना शुरू कर दिया है.
संबंधित खबरें
अब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
41 mins agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
4 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
5 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
6 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines