हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Silver Rate: भरभराकर ग‍िरे सोने और चांदी के दाम, आज खरीदारी का मौका; चेक करें लेटेस्‍ट रेट

बजट डे पर सोने और चांदी के दाम में भारी ग‍िरावट देखी जा रही है. सोने के दाम में 13000 रुपये से ज्‍यादा और चांदी के भाव में 26 हजार से ज्‍यादा की ग‍िरावट दर्ज की गई है. सोने और चांदी का ताजा रेट यहां चेक करें

विज्ञापन
सोने और चांदी के दाम में भारी ग‍िरावट

Gold Silver Price Today : आज रव‍िवार के द‍िन भी शेयर बाजार और कमोड‍िट‍ि बाजार खुले हैं. क्‍योंक‍ि आज बजट पेश हो रहा है. बजट 11 बजे पेश होने वाला है. उससे पहले शेयर बाजार के साथ सोने-चांदी के बाजार में भी भयंकर ग‍िरावट देखने को म‍िल रहा है. MCX पर फरवरी कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाले सोने की कीमत में 13,468 रुपये की ग‍िरावट देखी गई है. इस ग‍िरावट के बाद सोने की कीमत 136,185 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई है.

Gold Silver Rate: बजट के बाद चढ़ेगा या ग‍िरेगा सोने चांदी का भाव? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

वहीं MCX पर चांदी की कीमत में 26,273 रुपये की ग‍िरावट देखी जा रही है. सुबह 9:40 बजे पर चांदी का भाव इस फ्रेश ग‍िरावट के बाद 265,652 रुपये पर पहुंच गया है. जबक‍ि कॉपर में भी ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. फरवरी कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाला कॉपर भी 116.35 रुपये ग‍िर गया. कॉपर 1,176.80 रुपये के स्‍तर पर आ गया है.

विज्ञापन

आज बजट के दिन सर्राफा बाजार में सचमुच ‘भूकंप’ जैसी स्थिति है. सोने और चांदी की कीमतों में जो गिरावट आई है, उसे विशेषज्ञ दशकों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मान रहे हैं.

क्यों आई यह ‘भयंकर’ गिरावट?
विशेषज्ञ इसके पीछे 3 मुख्य कारण बता रहे हैं:

विज्ञापन

ट्रंप और डॉलर का असर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेडरल रिजर्व का प्रमुख नामित करने की चर्चा से डॉलर बहुत मजबूत हो गया है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की चमक फीकी पड़ जाती है.

भारी मुनाफावसूली (Profit Booking): पिछले एक साल में सोने ने करीब 100% का रिटर्न दिया है. बजट से ठीक पहले बड़े निवेशकों ने अपना मुनाफा समेटने के लिए भारी बिकवाली की है.

विज्ञापन

बजट का डर/उम्मीद: बाजार को उम्मीद है कि वित्त मंत्री आज इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) में बड़ी कटौती कर सकती हैं. इसी उम्मीद में खरीदार रुके हुए हैं और कीमतें नीचे आ रही हैं.

आज बजट भाषण (11:00 AM) के दौरान ये कीमतें और भी ऊपर-नीचे हो सकती हैं. अगर ड्यूटी घटती है, तो शाम तक सोना और सस्ता हो सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola